Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 02:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»2022 में बन रहा काल सर्प योग, जानें क्या है भविष्यवाणी !
Headlines

2022 में बन रहा काल सर्प योग, जानें क्या है भविष्यवाणी !

December 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

2022। नया साल 2022 जल्द ही आने वाला है. हर कोई चाहता है कि पिछले साल के बुरे अनुभवों को भूलकर आगे बढ़ा जाए. नव वर्ष में सब कुछ अच्छा हो. हालांकि, ज्योतिष के अनुसार आने वाला समय अच्छा रहेगा या परेशानियों से घिरे रहेंगे, ये सब ग्रहों की दशा तय करती है. अब बात करें 2022 की तो इस साल की शुरुआत में ही कालसर्प योग बन रहा है, इसकी वजह से आने वाले समय में भारी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं.

 

नए साल 2022 का उदय कन्या लग्न और वृश्चिक राशि में हो रहा है. साल के प्रारंभ में लग्न की स्थिति हस्त नक्षत्र के पहले चरण में और चंद्रमा ज्येष्ठ नक्षत्र के पहले चरण में रहेगा. ग्रहों की इस स्थिति के अनुसार, आने वाला साल कामगारों और बौद्धिक लोगों के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य कमलनंद लाल ने बताया कि इस साल भाग्य के भरोसे बैठने वालों को निराशा हाथ लगेगी. वहीं, इस साल की शुरुआत में ही कालसर्प योग बन रहा है, जिसकी वजह से किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है. आइये बताते हैं कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है…

 

बड़ी आफत के संकेत 

ज्योतिषाचार्य कमलनंद लाल ने बताया कि विश्व कुंडली में साल 2022 की शुरुआत में रात्रि 12 बजे के बाद कालसर्प योग बन रहा है, जिसमें राहु का मुख भाग्य स्थान में है. उन्होंने बताया कि केतु का स्थायित्व चंद्रमा और मंगल के साथ पराक्रम भाव में है, इस वजह से पृथ्वी पर हालात बेहद चिंताजनक रहेंगे. किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है. आकाश से कोई आफत आ सकती है, भारी बारिश, बाढ़ या फिर किसी जगह एक साथ बहुत मात्रा में पानी भी बरस सकता है, जिससे जानमाल को बहुत नुकसान के योग हैं. भूकंप या फिर सुनामी आने के भी संकेत हैं.

शिक्षा, सेहत के लिए कैसा रहेगा साल 2022?

ज्योतिषाचार्य कमलनंद लाल ने बताया कि आने वाला साल 2022 शिक्षा और सेहत के लिए मिलाजुला रहने वाला है. शिक्षा की बात करें तो छात्रों के लिए आने वाले साल में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. पिछले सालों में कोरोना महामारी में शिक्षा का जो रुटीन बिगड़ा है, वो लाइन पर आने की पूरी उम्मीद है. वहीं सेहत की दृष्टि से आने वाले साल में स्थिति सामान्य रहेगी. हालांकि बीमारियों से बच्चों को बचाने की सलाह दी जाती है.

 

आर्थिक दृष्टि से 

साल 2022 आर्थिक दृष्टि से पिछले सालों की अपेक्षा बेहतर रहेगा. कोरोना महामारी की वजह से जो व्यवस्थाएं गड़बड़ाईं थीं, उनमें इस साल राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. साफ शब्दों में समझें तो पहले से हालात बेहतर होने की पूरी संभावना है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिपिन रावत के घर पहुंचे सांसद संजय सेठ, कहा, आम लोगों के जनरल थे रावत साहब
Next Article मेक्सिको में भयानक सड़क ट्रक दुर्घटना, 53 प्रवासियों की मौत

Related Posts

Headlines

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026
Headlines

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

32 साल का तजुर्बा और कानून की बारीक समझ, अब जोबी वीपी संभालेंगे CCL के HR की कमान

November 11, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.