Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश कुमार की ताजपोशी आज, PM मोदी शपथ समारोह में करेंगे शिरकत
Headlines

नीतीश कुमार की ताजपोशी आज, PM मोदी शपथ समारोह में करेंगे शिरकत

November 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश कुमार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। आज, बृहस्पतिवार को, नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनकी ताजपोशी के इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

नई सरकार के गठन में इस बार भी पुराने चेहरों को ही जगह मिलने के संकेत हैं। भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेता उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी अपने मंत्रियों में बड़े पैमाने पर बदलाव करने के पक्ष में नहीं है।

मंत्रिमंडल में इस बार लोजपा(आर) के चिराग पासवान, रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा और हम के प्रतिनिधि नई एंट्री के रूप में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण का भव्य कार्यक्रम पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया है, जहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसे एनडीए के लिए एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

एनडीए की बैठक में जदयू विधायक विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को नेता बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने समर्थन दिया। बाद में अन्य सहयोगियों ने भी प्रस्ताव पर सहमति जताई। नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने पहुंचे, जहां उनके साथ चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, उपेंद्र कुशवाहा और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित थे।

Also Read : राशिफल @ 20 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 20 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article गवर्नर की शक्तियों पर सुप्रीम फैसला आज

Related Posts

Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.