Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 02:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भगदड़ के बाद महाकुंभ में प्रयागराज में गाड़ियों की नो एंट्री, VVIP पास निरस्त
Headlines

भगदड़ के बाद महाकुंभ में प्रयागराज में गाड़ियों की नो एंट्री, VVIP पास निरस्त

January 30, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महाकुंभ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Prayagraj : महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बाद व्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रबंधों के बाद भीड़ का दबाव अब प्रयागराज में काफी कम हो गया है। CM योगी के खुद मोर्चा संभालने के बाद अफसरों भी तेजी से प्रयागराज पहुंचे। लोगों को स्नान के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। हादसे के दूसरे दिन समूचे मेला क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से सामान्य नजर आ रही है। मेला प्रशासन ने सभी VVIP पास निरस्त कर दिये हैं। मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बना दिया गया है। अब किसी भी गाड़ी को मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसी के साथ ही प्रयागराज में बाहरी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मौनी अमावस्या के दूसरे दिन प्रयागराज महाकुंभ में सुबह 12 बजे तक करीब एक करोड़ 15 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। पुलिस प्रशासन स्नान के बाद भक्तों को तेजी से गंतव्य की ओर रवाना कर रहा है। लोगों को रुकने की अनुमति नहीं हैं, फिलहाल महाकुंभ क्षेत्र के सभी घाटों पर स्नान जारी है।

मौनी अमावस्या पर भगदड़ में 30 की मौत

यहां याद दिला दें कि मौनी अमावस्या के मौके पर बुधवार देर रात्रि करीब 1 से दो बजे के बीच महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। इसी के साथ ही न्यायिक आयोग का गठन कर भगदड़ की जांच के आदेश दिए। आज महाकुंभ मेला क्षेत्र में पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार पहुंच रहे हैं। दोनों ही अफसर यहां जांच कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौपेंगे। दोनों ही आला अधिकारी आज अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा-निर्देश भी देंगे।

Advertisement Advertisement

CM योगी बोले- कहीं न रुके ट्रैफिक

CM योगी ने अयोध्या, वाराणसी, मीरजापुर और चित्रकूट के अफसरों को निर्देश दिए थे कि भक्तों की सुरक्षा के लिए हर तरह का इंतजाम करें। अधिकारी लगातार संपर्क बनाए रखें। सीएम योगी की ओर से 5 विशेष सचिव भी तैनात कर दिए गए। योगी ने कहा था कि महाकुंभ मेला क्षेत्र हो या प्रयागराज से बाहर जाने का मार्ग यहां किसी भी हालात में ट्रैफिक रुकना नहीं चाहिए। भक्तों को स्नान के बाद तेजी से रवाना करते रहे। पुलिस ने भी देर रात तक इस निर्देश का पालन करते हुए महाकुम्भ से बड़ी संख्या में भक्तों को ट्रेनों, बसों और वाहनों से रवाना करने में मदद की।

महाकुंभ में अब VVIP पास बैन

महाकुंभ क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद अब किसी भी तरह के वाहन पास धारक मेला क्षेत्र में नहीं घुस पाएंगे। सभी को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा करना होगा। यहीं से महाकुंभ क्षेत्र में पैदल ही जाना होगा। अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री की तरफ से साफ निर्देश दिया गया है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में अब किसी भी वीवीआईपी मूवमेंट की अनुमति नहीं है।

प्रयागराज के सभी 7 रूटों पर बाहरी वाहनों की एंट्री बैन

महाकुंभ क्षेत्र में सभी प्रमुख 7 रूट्स पर वाहनों की एंट्री को शहर के बाहर बैन कर दिया गया है। रूट्स पर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क करके ही महाकुंभ क्षेत्र में पैदल ही प्रवेश करना होगा, हालांकि वाहनों के शहर में प्रवेश पर लगी रोक के बाद सभी रूट्स पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। हर तरफ जाम की स्थिति है। प्रयागराज फैजाबाद, लखनऊ प्रयागराज, प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर जाम लगा हुआ है।

रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर स्थिति सामान्य

उत्तर मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद गुरुवार को सभी 9 रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर स्थिति सामान्य है। 225 मेला स्पेशल ट्रेनों से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है। भगदड़ के बाद आगरा–वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 20176 आगरा–कैंट, वाराणसी और ट्रेन संख्या 20175 बनारस–आगरा कैंट को 30 जनवरी के लिए निरस्त कर दिया गया है। वहीं, रोडवेज बस अड्डों पर भी यात्रियों को स्नान के बाद गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : कुंभ की भगदड़ में पलामू की महिला की मौत, बेटा सुरक्षा में तैनात

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBPSC की तैयारी कर रहे सीवान के लड़के पर पटना में फा’यरिंग
Next Article क्लास में महिला प्रोफेसर और स्टूडेंट ने किया ऐसा काम, वायरल हो गया वीडियो… देखें

Related Posts

देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.