Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आपत्तिजनक वीडियो बना मासूम की मौत का कारण
Headlines

आपत्तिजनक वीडियो बना मासूम की मौत का कारण

July 9, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

झांसी। लहचूरा थाना क्षेत्र में हुए मासूम की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। दोस्त के मोबाइल में गेम खेलने के दौरान किशोर ने एक आपत्तिजनक वीडियो देख लिया था। प्रेम-प्रसंग उजागर न हो, इसलिए मासूम को बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इसके लिए उसके दोस्त का ही उपयोग किया गया था। पहली बार पुलिस टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड को भी इस खुलासे के लिए पुरस्कार दिया गया है। हत्यारोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

एसएसपी शिवहरी मीना ने खुलासा करते हुए बताया कि लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम खंदरका निवासी संतराम यादव का 11 वर्षीय पुत्र सुमित यादव 6 जुलाई को अचानक गायब हो गया था। देर रात सुमित का शव गांव में श्यामलाल के बाड़े में भूसे व कंडे के ढेर में दबा मिला था। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची और डॉग यूली उर्फ रानी ने भीड़ में मौजूद गांव के युवक राघवेंद्र राजपूत व एक नाबालिग युवक को सूंघते हुए टीम को संकेत दिया। पुलिस ने जब दोनों युवकों से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।

एसएसपी के अनुसार गांव के रवि श्रीवास, जितेंद्र दुबे, राघवेंद्र राजपूत व एक नाबालिग लड़का मृतक सुमित के साथ पब्जी गेम मोबाइल पर खेलते थे। सुमित के पास फोन नहीं था, वह रवि या दूसरे दोस्त के फोन में गेम खेलता था। एक दिन गेम खेलने के दौरान उसने रवि व गांव की एक लड़की की आपत्तिजनक वीडियो देख ली। रवि को जब यह पता चला तो उसने सुमित को धमकाया कि वह वीडियो के बारे में किसी को नही बताएगा। धमकी से नाराज सुमित ने कहा कि अब मैं गांव में सभी को जरूर बताऊंगा। इससे डरे रवि ने जितेंद्र, राघवेंद्र व नाबालिग लड़के के साथ मिलकर सुमित को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। रवि ने सुमित के खास नाबालिग दोस्त को पांच सौ रुपये देकर सुमित को पब्जी खेलने के बहाने बुलवा लिया और चारपाई की पाटी से हत्या कर दी। शव को श्यामलाल के बाड़े में छिपा दिया गया था। पुलिस ने हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चारपाई की पाटी व डंडा बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया।

खुलासा करने वाली टीम

हत्या का अनावरण करने वाली टीम में अरुण कुमार चौरसिया सीओ मऊरानीपुर, अमरनाथ एसओ लहचूरा, राजपाल सिंह एसओ ककरबई, सोमेश कुमार एसओ सकरार, जेपी पाल प्रभारी स्वाट व सर्विलान्स टीम, एसआई अशोक कुमार, ईश्वरदीन साहू लहचूरा,कां. विकास सिंह, मुकेश कुमार, अमन सिंह, सरताज खां, रितेश साहू, संजना,हेका.दुर्गेश सिंह चौहान सर्वलान्स टीम अजय कुमार पांडेय , संतोष कुमार, संदीप कुमार, संजीव गौतम सभी फॉरेंसिक टीम

पुलिस व डॉग स्क्वाॅयड टीम पुरस्कृत

एसएसपी ने घटना के सफल अनावरण करने पर पुलिस टीम को 21 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की। साथ ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर डॉग स्क्वाॅयड टीम को 2100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएसीबी ने पंचायत सचिव को तीन हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा
Next Article सुसाइड नोट लिख रेलवे अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.