Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शादी से मना करने पर लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की, जलती लड़की ने लड़के को जकड़ा, लड़के की जलकर मौत
Headlines

शादी से मना करने पर लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की, जलती लड़की ने लड़के को जकड़ा, लड़के की जलकर मौत

February 8, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट इलाके में शादी से इनकार करने पर सरफिरे ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश की। मामला तब उल्टा पड़ गया, जब जलती हुई लड़की ने दौड़कर आरोपी को जकड़ लिया। इसमें आरोपी भी गंभीर जल गया और इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। लड़की गंभीर हालत में मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में एडमिट है। डॉक्टर्स के मुताबिक, वह 80% से ज्यादा जल गई है।

उधर, पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आग लगाने के बाद आरोपी लड़की को जलता हुआ देख रहा था। इसी बीच, लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दौड़ाया और पकड़ लिया।आरोपी की पहचान विजय कांबले के रूप में हुई है। वह अपनी भाभी की बहन से ढाई साल से एकतरफा प्यार करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। कांबले कोई काम नहीं करता था और उसे शराब की लत थी। इसलिए लड़की और उसके परिवार दोनों ने ही रिश्ते के लिए मना कर दिया था।

auto

प्रपोजल ठुकराने के बाद आरोपी लगातार लड़की को परेशान कर रहा था। उसकी प्रताड़ना से परेशान लड़की ने पिछले हफ्ते खुदकुशी की कोशिश की थी। वह हाल ही में अस्पताल से घर लौटी थी। 5 फरवरी को आरोपी लड़की के जोगेश्वरी स्थित घर पहुंचा और बोतल से पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी पास में ही खड़ा हो गया। तभी लड़की ने दौड़कर उसे जकड़ लिया। दोनों को जलता देख पड़ोसियों ने उन्हें पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया।

हालत गंभीर होने के करण डॉक्टर ने दोनों को जेजे हॉस्पिटल रैफर कर दिया। विजय 90% झुलस गया था। लड़की का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम को समझ रही है। लड़की ठीक हुई तो उसका बयान अहम होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहत्या मामले में तीन गिरफ्तार
Next Article सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा- उत्तराखंड आपदा में फंसे झारखण्डवासियों को मिलेगी हरसंभव मदद, जारी के किए हेल्पलाईन नंबर  

Related Posts

Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.