अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
होजाई (असम)। नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में दुलियाजान के विधायक तेरेस ग्वाला पर बीती रात हमला करने के आरोप में जीआरपी एवं आरपीएफ ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात को विधायक तेरेस ग्वाला अपनी पत्नी के साथ डाउन नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रहे थे। विधायक के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। आरोपों में कहा गया है कि एक यात्री चलती ट्रेन में डिब्बे की लाइट बंद किए जाने को लेकर विधायक के साथ पहले कहासुनी किया। बाद विधायक पर हमला कर दिया।
घटना की जानकारी विधायक द्वारा रेलवे के आला अधिकारी को दी गई। जिसके बाद लमडिंग पुलिस और आरपीएफ ने विधायक पर हमला करने के आरोपित को लमडिंग नेताजी पथ निवासी रमाकांत राय को गिरफ्तार कर लिया है।
विधायक पर हमला की खबर मिलते ही लमडिंग रेलवे स्टेशन पर लमडिंग के विधायक शिवू मिश्रा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। विधायक पर हमला किए जाने को लेकर लमडिंग रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय विधायक और भाजपा कार्यकर्ता को समझा-बुझाकर आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

