Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दरभंगा में मासूम से दरिं’दगी और ह’त्या पर ब’वाल, पथ’राव के बाद ला’ठीचार्ज
Headlines

दरभंगा में मासूम से दरिं’दगी और ह’त्या पर ब’वाल, पथ’राव के बाद ला’ठीचार्ज

February 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दरभंगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Darbhanga : दरभंगा जिले में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास हुई इस वारदात के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि सड़क जाम, पथराव और आगजनी तक की नौबत आ गई।

खेलते-खेलते गायब हुई बच्ची, देर रात खून से लथपथ मिली लाश

बताया जा रहा है कि बच्ची रोज की तरह शाम को घर से बाहर खेलने गई थी। वह तालाब के पास दूसरी बच्चियों के साथ खेल रही थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। आसपास तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर रात इलाके में कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा वहां पहुंचे। वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पास की दीवार पर भी खून के निशान थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

auto

बच्चों की गवाही और CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ खेल रही बच्चियों ने बताया कि विकास महतो नाम का युवक बच्ची को जबरदस्ती अंधेरे की तरफ खींचकर ले गया था। बच्चों की पहचान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, दुकान और टेम्पो में लगाई आग

जैसे ही घटना की खबर फैली, इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। लोग सड़क पर उतर आए और आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद भीड़ उग्र हो गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा। इस दौरान कई महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान और उसके टेम्पो में आग लगा दी, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

मौके पर पहुंचे एसएसपी, जांच में जुटी एफएसएल टीम

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी देर रात मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी सैंपल जुटाए जा रहे हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में तनाव, लोगों में भारी आक्रोश

घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा साफ दिख रहा है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले। फिलहाल पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है और कानून व्यवस्था बहाल करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : जब कप्तान खुद मैदान में उतरे तब दस परिवारों के जान में आई जान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजीरो हो जायेगा आपका बिजली बिल, बशर्ते करना होगा यह काम
Next Article ST/SC थानेदार मामले में खुलकर सामने आया एसोसिएशन, दे डाला यह अल्टीमेटम

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.