Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 12:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गोलियों की तड़तड़ाहट से टूटा रात का सन्नाटा, PB में लौटा ‘प्रिंस खान’ के खौफ का काला साया
Headlines

गोलियों की तड़तड़ाहट से टूटा रात का सन्नाटा, PB में लौटा ‘प्रिंस खान’ के खौफ का काला साया

July 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : काली रात का सन्नाटा, सुनसान सड़क और अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट…। PB यानी पकरी बरवाडीह की कोयला खदानों से उठती धूल के बीच एक बार फिर खौफ का वो काला साया लौट आया है, जिसने चालकों की नींद उड़ा दी है। बीती रात करीब 11 बजे, तेरह माईल से महज 200 मीटर आगे मौत घात लगाए बैठी थी। कोयला लादकर जैसे ही दो भारी-भरकम हाईवा आगे बढ़े, झाड़ियों के पीछे से निकले अपराधियों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा।

3 साये, 7 राउंड गोलियां और चकनाचूर होते शीशे

गाड़ी चला रहे ड्राइवरों के पसीने छूट गए जब तीन संदेही चेहरे अचानक रोड के बीचो-बीच आ धमके। जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाते, तब तक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। ताबड़तोड़ 7 राउंड फायरिंग की गई। गोलियां गाड़ियों के बॉडी से टकराकर गूंज रही थीं। दहशत यहीं खत्म नहीं हुई, बदमाशों ने लोहे की भारी रॉड उठाई और हाईवा के शीशों पर दे मारी। देखते ही देखते गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। चालकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश एक पर्चा फेंककर अंधेरे में गायब हो गए, जिस पर लिखा था… “प्रिंस खान K.S.S.”

22 अप्रैल का वो खौफनाक दिन… और फिर से वही गुंडई

यह सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि पुलिस और कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती है। यह वही पकरी बरवाडीह प्रोजेक्ट है, जहां इसी साल 22 अप्रैल को बदमाशों ने दिनदहाड़े गुंडई का नंगा नाच नाचा था। इसी तेरह माईल के पास कोयला ढो रहे एक हाईवा को बीच सड़क पर आग के हवाले कर दिया गया था। धुएं का वो गुबार शांत भी नहीं हुआ था कि महज कुछ महीनों के भीतर अपराधियों ने फिर से वही खौफनाक स्क्रिप्ट दोहरा दी। बार-बार हो रहे इन हमलों से साफ है कि इलाके में अपराधियों का दुस्साहस किस कदर बढ़ चुका है।

“कब तक मौत के साये में ढोएंगे कोयला?”

इस सनसनीखेज हमले के बाद पकरी बरवाडीह परियोजना प्रबंधन के टेंशन में है। प्रबंधन ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द ही इस गैंग का फन नहीं कुचला, तो परिवहन का काम पूरी तरह ठप हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर, दिन-रात जान जोखिम में डालकर गाड़ियां चलाने वाले चालकों के दिल में दहशत घर कर गई है। फिलहाल पुलिस उस खूनी पर्चे के सहारे अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन सवाल वही है कि आखिर कब तक कोयले की इस राह पर खून की छीटें पड़ती रहेंगी?

इसे भी पढ़ें : क्रशर पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां… हाईवा खलासी जख्मी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 26 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article फर्जी पहचान, असली ठगी… ‘रक्षक’ ने बेनकाब किया ‘TTE साहेब’ का पूरा नेटवर्क

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.