Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 04:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में कारोबारी के सिर में मा’री गोली, साइलेंसर गन से की फा’यरिंग
Headlines

राजधानी में कारोबारी के सिर में मा’री गोली, साइलेंसर गन से की फा’यरिंग

July 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : पटना के बहादुरपुर बाजार समिति स्थित फल मंडी में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक कारोबारी को गोली मार दी। गोली सीधे कारोबारी के सिर के पास लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने जिस जगह पर गोलीबारी हुई है, उस पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

साइलेंसर गन से हमले की आशंका, नहीं आई कोई आवाज

इस पूरी वारदात की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब गोली चली, तो आसपास के किसी भी शख्स को आवाज सुनाई नहीं दी। मंडी के लोगों का कहना है कि सब कुछ बेहद खामोशी से हुआ। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए साइलेंसर लगी बंदूक का इस्तेमाल किया है।

यूपी के रहने वाले हैं घायल कारोबारी

मामले की जानकारी देते हुए पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 11 बजे फल मंडी में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पता चला कि घायल शख्स का नाम राजकुमार प्रजापति है और वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह यहां मुंशी का काम करते हैं। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को दो खोखे मिले हैं, जबकि कारोबारी को एक गोली लगी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि मौके पर मौजूद चश्मदीदों को भी यह अंदाजा नहीं हो पाया कि गोली किस दिशा से और किसने चलाई।

दुकानदारों में दहशत का माहौल, आपसी झगड़े की बात आई सामने

इस घटना के बाद से पूरी फल मंडी के व्यापारियों और दुकानदारों में भारी डर का माहौल है। मंडी के एक दुकानदार शशिकांत प्रसाद ने बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास सभी लोग हमेशा की तरह आम बेच रहे थे। इसी दौरान अचानक खबर आई कि दुकान नंबर 194-195 पर गोपालजी प्रसाद के मुंशी को गोली मार दी गई है। शशिकांत के मुताबिक, जब वे लोग घबराकर मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक गोपालजी से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि दुकान के ठीक सामने 4 से 5 लोग आपस में किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। उसी विवाद के बीच अचानक कैसे गोली चल गई और किसने मारी, यह किसी को समझ नहीं आया। मंडी में मौजूद दूसरे लोगों ने भी पुष्टि की है कि उन्हें गोली चलने की कोई आवाज नहीं आई थी। पुलिस अब मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : पहले नाबालिग की अस्मत लू’टी, फिर पहली पत्नी संग ढाया जु’ल्म, धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में टोल टैक्स का नया नियम लागू… जानें क्या
Next Article सम्राट सरकार ने रिन्यू कर दिया सैलरी अकाउंट का कॉन्ट्रैक्ट, लाखों कर्मचारियों को फायदे क्या… जानें

Related Posts

Headlines

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Headlines

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.