Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 08:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोबाइल पर ‘खेला’ कर बैंक खाते से उड़ा देते थे माल, तीन धराये
Headlines

मोबाइल पर ‘खेला’ कर बैंक खाते से उड़ा देते थे माल, तीन धराये

February 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोबाइल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamtara : जामताड़ा की साइबर पुलिस ने मोबाइल पर खेला कर खाते से माल उड़ा लेने वाले तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को रंगेहाथ साइबर क्राइम करते धरा गया है। इन लोगों को नारायणपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के जंगल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम मो सब्बीर अंसारी उर्फ सबील अंसारी, बरजहान अंसारी और अजीमुद्वीन अंसारी बताये गये। तीनों ठग जामताड़ा का करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से 20 मोबाइल फोन और 20 फर्जी सिम पाये गये हैं। इस बात का खुलासा आज साइबर थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो ने किया।

इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो ने मीडिया को बताया कि जामताड़ा पुलिस कप्तान डॉ. एहतेशाम वकारिब को मिली इंफॉर्मेशन पर यह कार्रवाई की गयी है। धराये तीनों लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में इन लोगों ने राज खोला कि भोले-भाले लोगों के मोबाइल पर फोन कर उन्हें अपने झांसे में लेते, फिर स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर खेला कर जाते। इन शातिर ठगों ने पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात के लोगों को अपना शिकार बनाया है। HDFC, SBI, Axis बैंक के खाता धारकों को क्रेडिट/डेबिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड बनाने की बात बताकर लोगों अपने जाल में फंसाते। फिर उनके मोबाइल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे एनी डेस्क और टीम व्यूअर डाउनलोड करवाकर क्रेडिट/डेबिट कार्ड सभी तरह का गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके बैंक एकाउंट से माल उड़ा लेते।

Advertisement

इन शातिर साइबर क्रिमिनल्स को दबोचने में नारायणपुर थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो के अलावा इंस्पेक्टर जयन्त तिर्की, एसआई मनीष कुमार गुप्ता और एएसआई स्टेनली हेम्ब्रम की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : सांसद सीपी चौधरी ने किया चक्का जाम, SP बोले- 72 घंटे के भीतर…

इसे भी पढ़ें : PM किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त रुक गई है तो कैसे पायें

इसे भी पढ़ें : महाकुंभ में आखिरी शाही स्नान कल, भीड़ कब होगी कम… जानें

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक पेपर लीक को लेकर DGP सख्त, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

इसे भी पढ़ें : कुलसचिव के आवेदन से खुला चौंकाने वाला राज, महिला बैंककर्मी सहित तीन धराये

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदूसरे की मैट्रिक परीक्षा लिखते धराया 11वीं का स्टूडेंट, जानें कैसे
Next Article रात में लाउड स्पीकर और DJ बजे तो इस नंबर पर करें शिकायत, गुप्त रहेगी पहचान

Related Posts

Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Headlines

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026
Headlines

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, बोले- कोई भूखा नहीं सोएगा, किसी की छत नहीं छिनने देंगे’

October 6, 2026

राशिफल @ 06 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 6, 2026

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.