Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुलसचिव के आवेदन से खुला चौंकाने वाला राज, महिला बैंककर्मी सहित तीन धराये
Headlines

कुलसचिव के आवेदन से खुला चौंकाने वाला राज, महिला बैंककर्मी सहित तीन धराये

February 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कुलसचिव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa (Ashish Verma) : KU यानी कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1 करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपये का गोलमाल हो गया। रातों-रात बैंक अकाउंट से ये रकम दूसरे खतों में ट्रांसफर कर दिये गये। इस बात का खुलासा तब हुआ जब यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने चाईबासा के मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई। कुलसचिव की शिकायत के आधार पर मुफस्सिल थाना में बीते 19 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गयी। जिले के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर के कानों तक जब यह बात पहुंची तो उन्होंने इस मसले को काफी गंभीरता से लिया। ASP अभियान पारस राणा और ट्रेनी ASP सह मुफस्सिल थानेदार निखिल राय एवं सदर SDPO की देखरेख में SIT गठित की गयी। गठित SIT ने तफ्तीश शुरू की। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गयी। झारखंड के रांची, रामगढ़ और बोकारो के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़ तक टीम को भेजा गया। जगह-जगह ताबड़तोड़ रेड की गयी। एक क्लू मिला और SIT ने तीन लोगों को उठा लिया। इनमें दो पुलिस और एक महिला शामिल हैं। धराये लोगों के नाम धनंजय कुमार प्रजापति, संजय कुमार और अमृता शर्मा बताये गये। इनके पास से 14 लाख 80 हजार रुपये कैश, पांच मोबाइल फोन, एक ATM और 73 पीस बैंक चेक जब्त किया गया। SIT ने झारखंड और झारखंड से बाहर जिस किसी भी खातों में 1,58,96,800/- रुपये ट्रांसफर किये गये थे, उन खातों में से करीब 93 लाख रुपये डेबिट फ्रीज करवा दिया। वहीं, कुलसचिव के द्वारा बताये गये यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट में रिइम्बर्समेंट (Reimbursment) की कार्रवाई बैंक के जरिये की जा रही है।

तफ्तीश में जुटे SIT के अधिकारी तब चौंक गये जब इस कांड को अंजाम देने में दो बैंक के अधिकारी को शामिल पाया। उनका माथा तब और चकराया जब एक अधिकारी महिला निकली। धराये तीन लोगों में पहला शख्स 35 साल का धनंजय कुमार प्रजापति बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह रामगढ़ के पानी टंकी रोड के परसोतिया गांव में रहता है। दूसरा शख्स 35 साल का संजय कुमार है। वह भी रामगढ़ के परसोतियां गांव का रहने वाला है। संजय कुमार रांची के कडरू स्थित ESAF बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। वहीं, तीसरी संदेही गुनहगार 26 साल की अमृता शर्मा बोकारो की रहने वाली है। वह यस बैंक की चास ब्रांच में काम करती है। धराये तीनों लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, कांड में शामिल अन्य लोगों को दबोचने के वास्ते छापेमारी की जा रही है।

auto

इसे भी पढ़ें : कोलकाता के लोगों की चीख-चित्कार से दहल उठा हजारीबाग का यह इलाका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहाशिवरात्रि के रोज बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, यहां नो एंट्री
Next Article मैट्रिक पेपर लीक को लेकर DGP सख्त, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.