Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 06:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मैट्रिक पेपर लीक को लेकर DGP सख्त, अधिकारियों को दिये कई निर्देश
Headlines

मैट्रिक पेपर लीक को लेकर DGP सख्त, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

February 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DGP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने साफ तौर पर कह दिया है कि मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। किये की सजा दोषियों को जरूर मिलेगी। DGP ने अपने मातहत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मामले की जांच करें। DGP आज यान सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। सबसे पहले DGP ने पेपर लीक मामले में अब तक क्या प्रोग्रेस हुआ है, इसकी जानकारी ली। मौके पर DGP ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इस मसले के अनुसंधान में डिजिटल तकनीकी उपकरण का इस्तेमाल कर गहराई से जांच करें और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाले। इसके अलावे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष /सुरक्षित बनाने के उपायों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक के क्रम में यह भी निर्देश दिया गया कि JAC द्वारा प्रश्न पत्र को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाई जाने वाली पुरी प्रक्रिया को समझे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेपर लीक कहां से हुआ, साथ ही बरामद डिजिटल डिवाइस की जांच का निर्देश दिया, जिससे इस पूरे प्रकरण के मुख्य अभियुक्त / साजिशकर्ता को चिन्हित किया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस बैठक में DGP अनुराग गुप्ता से विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये CID के IG असीम विकांत मिंज, हजारीबाग DIG संजीव कुमार, पलामू DIG वाईएस रमेश कुमार और कोडरमा एवं गढ़वा के एसपी जुड़े हुए थे।

इसे भी पढ़ें : कुलसचिव के आवेदन से खुला चौंकाने वाला राज, महिला बैंककर्मी सहित तीन धराये

इसे भी पढ़ें : बिहार के विकास में PM मोदी का मिल रहा सहयोग : CM नीतीश कुमार

इसे भी पढ़ें : तीन नाबालिग लड़कियों के साथ गैं’गरे’प से खूंटी में खलबली, 18 संदेही कस्टडी में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुलसचिव के आवेदन से खुला चौंकाने वाला राज, महिला बैंककर्मी सहित तीन धराये
Next Article राशिफल @ 25 फरवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

झारखंड

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Headlines

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026

रिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

September 5, 2026

गंगा का पानी बढ़ा, अलर्ट हुए सीएम… बक्सर से कटिहार तक मंत्रियों और सचिवों को मैदान में उतारा

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.