अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : PLFI ने संगठन से जुड़े दो शख्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर कर दिया है। यह जानकारी संगठन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी गई है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश गोप और हरियर महतो को संगठन से निष्कासित किया गया है। यह निर्णय 24 दिसंबर 2025 को लिया गया।
किसके आदेश पर हुई कार्रवाई
उग्रवादी संगठन ने बताया है कि यह कार्रवाई PLFI के जोनल कमांडर राजेश यादव के निर्देश पर की गई है। निष्कासन के बाद दोनों व्यक्तियों का संगठन से अब कोई संबंध नहीं है।
जनता से की गई अपील
PLFI ने आम जनता से स्पष्ट अपील की है कि संगठन के नाम पर किसी भी तरह का सहयोग या सहायता न की जाए। साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है कि कोई व्यक्ति संगठन का नाम इस्तेमाल कर गलत गतिविधियों में शामिल न हो।

इसे भी पढ़ें : भीड़ भरे बाजार में सरेशाम ज्वेलरी शॉप में लूट, मालिक को मा’री गोली

