थाली में परोसी जा रही थी रोटियां, तभी हो गया प्लेन क्रैश… जानें डरावने दोपहर की कहानी
No Comments2 Mins Read
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : एक डरावनी घटना में, एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन हॉस्टल की मेस की छत से टकरा गया, जिससे अफरातफरी मच गई और कई छात्र घायल हो गए। राहत और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है।
दोपहर का समय था, जब छात्र मेस में लंच के लिए जुटे थे। अचानक एक जोरदार धमाके के साथ प्लेन मेस की छत से टकरा गया। इस धमाके से छात्रों में अफरातफरी मच गई। कई छात्र घायल हो गए, क्योंकि ईंट के टुकड़े उनके सिर और चेहरे पर लगे। कुछ छात्र बेसुध हो गए, जबकि अन्य अपने दोस्तों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। चारों ओर धुएं का गुबार था।
छात्रों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि शायद बम धमाका हुआ है, लेकिन बाद में पता चला कि एक विमान टकराया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि छात्रों की थालियां टेबल पर अधूरी पड़ी हैं, जैसे किसी ने अचानक खाना छोड़ दिया हो। प्लेन का टेल हिस्सा दीवार फाड़कर अंदर घुसा हुआ था।
घटना के बाद, हॉस्टल स्टाफ और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। कई छात्रों को बीजे मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर कर रहे हैं। यह घटना कई छात्रों के लिए सबसे डरावना अनुभव बन गई है। जो छात्र सामान्य लंच के लिए बैठे थे, उनके मन में एक अजीब सा डर घर कर गया है।
