Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 10:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PMCH में हेल्थ रिवोल्यूशन! हेल्थ मिनिस्टर निशांत क्या कर गये ऐलान… जानें
Headlines

PMCH में हेल्थ रिवोल्यूशन! हेल्थ मिनिस्टर निशांत क्या कर गये ऐलान… जानें

July 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में इलाज कराने आने वाले लाखों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब सीटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी महीने PMCH के नए रेडियोलॉजी भवन में दो अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन और एक रिसर्च आधारित एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। इन मशीनों के शुरू होने के बाद मरीजों को कम समय में बेहतर जांच सुविधा मिलेगी और डॉक्टरों को गंभीर बीमारियों की पहचान करने में भी ज्यादा आसानी होगी।

हेल्थ मिनिस्टर निशांत ने कहा कि राज्य सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है। सरकार की कोशिश है कि मरीजों को इलाज और जांच के लिए दूसरे राज्यों की ओर न जाना पड़े। बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं अब बिहार में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बिहार में पहली बार लगेगी रिसर्च आधारित एमआरआई मशीन

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत तक नई मशीनों का इंस्टॉलेशन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मरीजों की जांच भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार ऐसी एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाई जा रही हैं जिनका इस्तेमाल सिर्फ मरीजों की जांच तक सीमित नहीं रहेगा। इन मशीनों की मदद से विभिन्न बीमारियों पर रिसर्च भी की जा सकेगी। इससे डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को नई जानकारियां मिलेंगी और इलाज की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

एक दिन में 100 से ज्यादा मरीजों की होगी जांच

नई मशीनों की क्षमता मौजूदा मशीनों से कहीं अधिक होगी। हर मशीन से 24 घंटे में औसतन 100 से ज्यादा मरीजों की जांच की जा सकेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मरीजों की लंबी वेटिंग कम होगी और रिपोर्ट भी पहले की तुलना में जल्दी मिल सकेगी। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि जांच प्रक्रिया तेज होने से गंभीर मरीजों का इलाज भी बिना देरी के शुरू किया जा सकेगा।

टेक्नीशियन की होगी नियुक्ति, तय होगा न्यूनतम शुल्क

नई मशीनों के संचालन के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की नियुक्ति की जाएगी। अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीएमकआईसीएल ने इसके लिए आवश्यक कार्यबल उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही रोगी कल्याण समिति की बैठक होगी, जिसमें सीटी स्कैन और एमआरआई जांच का न्यूनतम शुल्क तय किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को कम से कम खर्च में बेहतर जांच सुविधा मिल सके।

जांच सेवाओं में पहले से ही बना रिकॉर्ड

पीएमसीएच में जांच सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। जून महीने में अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में 2 लाख 34 हजार 18 से ज्यादा जांचें की गईं। यह अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें शुरू होने के बाद जांच की क्षमता और बढ़ जाएगी। मरीजों को एक ही परिसर में समय पर जांच, जल्दी रिपोर्ट और बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इससे न केवल मरीजों का समय बचेगा बल्कि उन्हें निजी अस्पतालों पर निर्भर भी नहीं रहना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : बिहार में न्यूक्लियर पावर की दस्तक… CS बोले- फाइलें नहीं, काम आगे बढ़ाओ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में न्यूक्लियर पावर की दस्तक… CS बोले- फाइलें नहीं, काम आगे बढ़ाओ
Next Article दिल्ली में 14 MoU पर साइन, CM हेमंत ने लिखनी शुरू की विकास की नई इबारत

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026
Headlines

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026
Headlines

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.