Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 27 April, 2026 • 11:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरहुल शोभायात्रा की तैयारी पूरी, CM हेमंत होंगे चीफ गेस्ट
Headlines

सरहुल शोभायात्रा की तैयारी पूरी, CM हेमंत होंगे चीफ गेस्ट

March 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सरहुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : प्रकृति पूजा के महापर्व सरहुल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में सिरमटोली सरना स्थल पर हजारों सरना धर्मावलंबी सरहुल शोभायात्रा में भाग लेंगे। इस पावन अवसर पर सभी आदिवासी समुदाय के लोग सरना मां से आशीर्वाद लेने के लिए माथा टेकेंगे और मन्नत मांगेंगे। सोमवार को समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

हजारों की संख्या में पहुंचेगी खोड़हा मंडली

एक अप्रैल को सिरमटोली सरना स्थल पर हजारों खोड़हा मंडलियों और आकर्षक झांकियों का रंग देखने को मिलेगा। श्रद्धालु मां सरना से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में खोड़हा मंडलियां वाद्ययंत्रों के साथ गीत गाते हुए सरना स्थल पहुंचेगी। सभी खोड़हा मंडलियों को सरना अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement Advertisement

खोड़हा मंडलियों का होगा सम्मान

सरहुल के अवसर पर सभी समुदायों को आमंत्रित किया गया है। पारंपरिक सरना अंगवस्त्र पहनाकर खोड़हा मंडलियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर उपस्थित होंगे। शोभायात्रा में सबसे पहले पहुंचने वाले खोड़हा मंडलियों को सम्मानित किया जाएगा और साथ में पुरस्कार भी दिया जाएगा।

  • प्रथम पुरस्कार : 11,000
  • द्वितीय पुरस्कार : 7,100
  • तृतीय पुरस्कार : 5,100
  • इसके अलावा पहान, पईनभोरा और महतो को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

पिस्का मोड़ सरना स्थल पर भी हुआ पूजन

पिस्का मोड़ स्थित सत्यारी सरना स्थल पर भी सरहुल पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत पाहन सोमरा मुंडा, जोगेंद्र मुंडा, भुनू मुंडा और सोहराई मुंडा ने पूजा-अर्चना कर मां सरना से खेत-खलिहानों की हरियाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और कानों में सरहुल के फूल लगाकर बधाई दी।

केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवा कच्छप ने इस मौके पर कहा कि सरहुल हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ नई आपदाओं को जन्म देती है, इसलिए हमें प्रकृति की रक्षा करनी होगी।

कार्यक्रम में शामिल हुए ये लोग

रोहित पाहन, रुप चंद उरांव, अजीत उरांव, गायना कच्छप, प्रकाश हंस, अजय कच्छप, बाहा तिग्गा, विजय उरांव, अनीता पहनाइन, सती तिर्की, अनिता उरांव, शोभा तिर्की, नुरी तिर्की, सुनिता कुजूर, पिंकी कुजूर, मिणा देवी, रिता खलखो, पर्वती टोप्पो, बुधनी उरांव, सिटीआ उरांव, दुलारी उरांव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : रांची में नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ, तगड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ, तगड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
Next Article राशिफल @ 01 अप्रैल 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.