Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रसूख के दम पर वर्दी पर दबाव!, पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Headlines

रसूख के दम पर वर्दी पर दबाव!, पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

February 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : आधी रात का वक्त। फोन की घंटी बजती है और एक पुलिस पदाधिकारी नींद से उठकर फिर ड्यूटी पर निकल जाता है। घर में बच्चे पूछते हैं, “पापा फिर जा रहे हैं?” जवाब छोटा होता है, “ड्यूटी है।” रांची की सड़कों पर रोज की तरह पुलिस की गाड़ियां दौड़ती हैं। थानों में फरियादी आते हैं, केस दर्ज होते हैं, छापेमारी होती है। ऊपर से सब कुछ सामान्य दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर पुलिस महकमे में एक बेचैनी पनप रही है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें नियम के तहत कार्रवाई करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर ही सवाल खड़े किए गए। इसी को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने खुलकर नाराजगी जताई है।

नियम से काम किया, फिर भी कटघरे में

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि हाल के दिनों में ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पुलिस पदाधिकारी ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की, लेकिन बाद में उन्हें ही धमकियों और दबाव का सामना करना पड़ा। बयान में साफ कहा गया है कि कुछ लोग अपने प्रभाव और कानूनी जानकारी का इस्तेमाल कर पुलिस पर अनैतिक काम करने का दबाव बना रहे हैं। यहां तक कि अदालत में भी अपने पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

auto

डोरंडा और STSC थाना की घटनाएं बनीं मुद्दा

रांची के डोरंडा थाना और STSC थाना से जुड़े घटनाक्रम इन दिनों चर्चा में हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि कुछ अधिवक्ताओं ने अपनी बात मनवाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों पर लगातार दबाव बनाया। अधिवक्ता मनोज टंडन से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया गया है। कहा गया कि कार से जुड़े विवाद के बाद जिस तरह का माहौल थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारी के खिलाफ बनाया गया, उसने पूरे महकमे को चिंतित कर दिया है। एसोसिएशन ने यह सवाल भी उठाया कि अगर यही हरकत कोई आम आदमी करता तो क्या उसके साथ भी वही व्यवहार होता जो आज पुलिस अधिकारियों के साथ हो रहा है?

“वर्दी उतरवा लेंगे” जैसी धमकियां

एसोसिएशन का कहना है कि कुछ जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों को खुलेआम वर्दी उतरवा लेने की धमकी दी गई। यहां तक कि न्यायालय परिसर में भी थाना प्रभारी को जेल भेजने की बात कही गई और उन्हें घेर लिया गया। एक सीनियर पुलिस अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “हम लोग हर दिन अपराधियों का सामना करते हैं। लेकिन जब नियम से काम करने के बाद भी हमें ही कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है, तो मन टूटता है।”

परिवार भी महसूस कर रहा दबाव

इन घटनाओं का असर सिर्फ दफ्तर तक सीमित नहीं है। घरों में भी इसका असर दिखने लगा है। कई पुलिसकर्मियों के परिवार चिंता में हैं। बच्चों को स्कूल में सवालों का सामना करना पड़ता है। पत्नी को रिश्तेदार फोन कर पूछते हैं कि क्या हुआ। एक जवान की पत्नी ने कहा, “वो दिन-रात ड्यूटी करते हैं। त्योहार हो या शादी, उन्हें छुट्टी नहीं मिलती। अगर अब उन्हें ही डर में जीना पड़े, तो हम क्या सोचें?”

आंदोलन की राह पर एसोसिएशन

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने साफ कहा है कि अगर किसी पुलिस पदाधिकारी पर नियम के खिलाफ कार्रवाई होती है तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जरूरत पड़ी तो काम से दूरी बनाने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। एसोसिएशन का कहना है कि यह सिर्फ एक अधिकारी की बात नहीं है, बल्कि पूरे बल के सम्मान और मनोबल का सवाल है।

इसे भी पढ़ें : ST/SC थानेदार मामले में खुलकर सामने आया एसोसिएशन, दे डाला यह अल्टीमेटम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची मेयर : पहले राउंड की गिनती पूरी, रोशनी खलखो ने बनाई मजबूत बढ़त
Next Article DC-SP की देखरेख में पाकुड़ को मिली नई नगर सरकार, 12 मार्च को ताजपोशी

Related Posts

Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.