Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री ने बच्चों से किया संवाद, अभिभावक की तरह कविता सुनी
Headlines

प्रधानमंत्री ने बच्चों से किया संवाद, अभिभावक की तरह कविता सुनी

July 7, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को वाराणसी में बच्चों के साथ अभिभावक की भूमिका में दिखे। अर्दली बाजार स्थित अक्षय पात्र के मेगा किचन के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री ने अत्याधुनिक अक्षय पात्र किचन का अवलोकन किया और इसकी कार्य प्रणाली को भी जाना। इसके बाद प्रधानमंत्री ने प्राथमिक विद्यालयों के 20 बच्चों से प्रेम और सहजता के साथ अभिभावक के रूप में बातचीत की। प्रधानमंत्री बच्चों पर स्नेह बरसाने के साथ उनकी बात भी गंभीरता से सुनते रहे। बच्चों से प्रधानमंत्री ने कविता भी सुनी। बच्चों ने प्रधानमंत्री को शिव तांडव और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र भी सुनाया।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अक्षय पात्र के अध्यक्ष मधु पंडित दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत दास भी मौजूद रहे। अर्दली बाजार के एलटी कॉलेज परिसर में स्थित फाउंडेशन के भवन में अक्षय पात्र के अध्यक्ष मधु पंडित दास और उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने प्रधानमंत्री की अगवानी की।

तीन एकड़ में 13.91 करोड़ की धनराशि से तैयार इस अक्षय पात्र किचन की क्षमता एक लाख बच्चों तक खाना पहुंचाने की है, लेकिन शुरुआत में 27 हजार बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अगस्त में इसकी क्षमता बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार और अगले 6 महीने में 2 लाख बच्चों का मिड डे मिल बन सकेगा।

अक्षय पात्र किचन में अत्याधुनिक मशीनें एक घंटे में चालीस हजार रोटी तैयार करने के साथ 1600 लीटर दाल पका सकेंगी। दाल के लिए 1600 लीटर के चार संयंत्र लगाए गए हैं। चावल के लिए भी 6 हाइड्रोलिक कूकर लगाए गए हैं। एक कूकर में 140 किलो चावल तैयार किया जा सकता है। किचन में लगे आर प्लांट में 10 हजार लीटर पानी स्वच्छ करने की सुविधा है। सोलर पैनल एवं सोलर वाटर हीटर के साथ भोजन पहुंचाने के लिए 15 इंसुलेटेड वैन भी हैं। भोजन तैयार करने के लिए पूरा ऑटोमेटिक किचन का निर्माण किया गया है। इसमें आटा गूंथने से लेकर रोटी बनाने तक की मशीन शामिल है। इस किचन में पूरे 24 घंटे में तीन सौ लोग काम करेंगे। रसोईघर में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उद्घाटन के बाद सेवापुरी के 124 प्राथमिक स्कूलों के 25 हजार बच्चों तक ये खाना संस्था के वैन से पहुंचाया जाएगा।

अक्षय पात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत दास के अनुसार हमारा देश में यह 62वां किचन है। इसकी क्षमता एक लाख बच्चों को एक साथ खाना खिलाने की है। इस किचन की विशेषता है यहां खाना पकाने के लिए गैस और सोलर एनर्जी का उपयोग होता है। सभी जगह पर हम सुनिश्चित करते हैं कि खाने का स्वाद और पोषण अच्छा हो। अब हमारी योजना वाराणसी में सभी 278 प्राइमरी तथा परिषदीय स्कूल के बच्चों को खाना खिलाने की है। अक्षय पात्र एक स्वयं सेवी संस्था है जो कि उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में स्कूली बच्चों के लिए भोजन (मिड डे मील) उपलब्ध कराती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुरप्रीत के हुए भगवंत मान, सीएम आवास में लिए फेरे
Next Article राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश को मिलेगी नई दिशा: योगी

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.