Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 08:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पैसों के विवाद में युवक का प्राइवेट पार्ट काटा
Headlines

पैसों के विवाद में युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

December 4, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दो दोस्‍तों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक का अपहरण कर जंगल में ले गए और शादी से महज 3 दिन पहले उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया गया. यह गंभीर वारदात उत्‍तर प्रदेश के बागपत जिले की है.

आरोप है कि पीड़ित युवक के दोस्त ने अन्य दो साथियों से कहकर पहले उसे बंधक बनवाया और फिर उसका गुप्तांग काट दिया. बदमाश फिर उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Advertisement Advertisement

दरअसल, मामला शहर कोतवाली अंतर्गत ईदगाह मोहल्ले का है जहां समीर नाम के एक युवक का उसी के दोस्त परवेज के साथ एक लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. समीर का आरोप है कि उसके दोस्त परवेज का नाम लेकर उसके पास दो युवक पहुंचे और पैसों के लिए दबाव बनाया जिसे तत्काल देने के लिए उसने मना कर दिया. उसके बाद दोनों युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए और जंगलों में ले जाकर उसका गुप्तांग काट दिया और घायल हालत में उसे जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए.

जैसे-तैसे इसकी जानकारी समीर ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद युवक को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है. जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत बेहद चिंताजनक है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article05 और 06 दिसंबर  को मतदान केन्द्रों में विशेष कैंप
Next Article झारखंड में सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.