अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Giridih : गिरिडीह सेंट्र जेल में जिला पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों की विशेष टीम ने रेड मारी। डीसी रामनिवास यादव और पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार की अगुवाई में टीम ने बीती देर रात यह कार्रवाई की। बताया गया कि लगभग दो घंटे तक पुरुषों के सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड और महिला के वार्डों को खंगाला गया। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारी और कर्मी एक-एक कर पुरुष बंदी के सभी वार्डों में दाखिल हुए और पूरी तलाशी ली। दूसरी तरफ महिला अधिकारी और महिला जवानों ने महिला बंदियों के वार्डों की तलाशी ली। तलाशी के दरम्यान खैनी के अलावा कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
इस दौरान डीसी रामनिवास यादव और एसपी विमल कुमार के साथ एसडीएम श्रीकांत विसपुते ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। सीसीटीवी की व्यवस्था से लेकर संतरी की तैनाती की भी जानकारी ली। छापेमारी में डीसी-एसपी के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, डीएसपी टू कौशर अली, एसडीपीओ सदर जीत वाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान, दोनों प्रशिक्षु डीएसपी के अलावा मुफ्फसिल थानेदार इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थानेदार सह इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद, बेंगाबाद इंस्पेक्टर ममता कुमारी, पचम्बा थानेदार राजीव कुमार के अलावा ताराटांड़, गांडेय और अहिल्यापुर थाना के पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत, रिम्स में था भर्ती
इसे भी पढ़ें : धमाकों से दहल उठा हजारीबाग का यह इलाका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धुआं-धुआं हो गया देवघर का यह भीड़भाड़ वाला इलाका… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : जेल से भाग निकले तीनों बांग्लादेशी घुसपैठिये बंगाल में धराये, लाये गये हजारीबाग
इसे भी पढ़ें : झारखंड के आठ IPS अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : लाइनमैन की मौत पर अजय राय बोले- यह हादसा नहीं, व्यवस्था की विफलता
इसे भी पढ़ें : जमीन के धंधे में हुकूमत के वास्ते जुगाड़ कर रहे थे मौत का सामान, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

