WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राजगढ़। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मूंडली में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने अपने बहू-बेेटा पर रोटी के लिए तरसाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित बहू-बेटा के खिलाफ वरिष्ठ नागरिक देखभाल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी अवधेशसिंह तोमर के अनुसार ग्राम मूंडली निवासी कमलाबाई (65) पत्नी मोहनलाल वर्मा ने बताया कि बेटा आजादसिंह और बहू ममता सही से देखभाल न करते हुए रोटी के लिए तरसा रहे है, विरोध करने पर दोनों मारपीट करते है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 24, अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम 2007, 323 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

