Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 03:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » समाज के हर वर्ग और देश को राह दिखाने वाला है बजट: मुख्यमंत्री शिवराज
Headlines

समाज के हर वर्ग और देश को राह दिखाने वाला है बजट: मुख्यमंत्री शिवराज

February 2, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है और केंद्र के बजट को अमृत काल का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग और देश को राह दिखाने वाला बजट है। इस बजट का एजेंडा है नागरिकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध कराना और व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करना। आदिवासी विकास के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री जी गंभीर हैं। सप्त ऋषि प्लान इस बजट का आधार है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बातें कही। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, वंचित व शोषितों, दलितों, जनजातियों, दिव्यांगों, माताओं-बहनों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने का बजट है। इस बजट ने सभी वर्गों को छुआ है। यह सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्व समावेशी बजट है। उन्होंने कहा कि कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने अमृत काल का पहला आम बजट प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है। यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि युवाओं के सपनों को उड़़ान देने के लिए पीएम कौशल विकास योजना 4.0 बहुत स्वागत योग्य कदम है। इसमें 40 स्किल सेंटर देशभर में स्थापित किये जायेंगे। साथ ही महिला विकास पत्र जारी करने का फैसला अभिनंदनीय है। अब बहनों को 2 लाख रुपये की बचत पर सालाना साढ़े 7प्रतिशत ब्याज मिलेगा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेविंग अकाउंट में रखने वाली राशि को साढ़े 4 लाख से बढ़ाकर 9 लाख रुपया कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नेशनल हाइड्रोजन मिशन के लिए 19,700 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। 2030 तक 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादित करने का लक्ष्य है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्बन उत्सर्जन को जीरो करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के बजट को बढ़ाकर 69 हजार करोड़ रुपया कर दिया गया है। इससे हर गरीब के अपने घर का सपना साकार होगा। यह निर्णय हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की गरीबों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के विकास को समर्पित बजट है। चाहे कृषि विकास हो, श्रमिक कल्याण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तथा अधोसंरचना का विकास हो, प्रत्येक क्षेत्र को इस बजट ने छुआ है। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। यह बजट उस संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। यह बजट अगले 50 साल के लिए विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला बजट है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमप्र: ठंड में ठिठुरा प्रदेश, 46 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे
Next Article राजगढ़ः बुजुर्ग मां-बाप को रोटी के लिए तरसा रहे थे बहू-बेटा, दोनों पर केस दर्ज

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.