Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 01:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस चेकिंग देख भागने लगे बाइक सवार, धराते ही खुला चौंकाने वाला राज
Headlines

पुलिस चेकिंग देख भागने लगे बाइक सवार, धराते ही खुला चौंकाने वाला राज

July 25, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में पुलिस की एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान उस वक्त खलबली मच गई, जब बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। पुलिस को शक हुआ तो टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में तीनों युवक पकड़ लिए गए। तलाशी ली गई तो उनके पास से ब्राउन शुगर की 40 पुड़िया मिलीं।

पुलिस ने मौके से कुल 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पैकिंग टेप, चार मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर डोमिनार बाइक जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक नशे के कारोबार में शामिल थे और ब्राउन शुगर लेकर एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे।

auto

गुप्त सूचना ने खोला नशे के कारोबार का रास्ता

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत को बीते शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा से रामगढ़ होते हुए बरकाकाना की ओर तीन युवक ब्राउन शुगर लेकर जा रहे हैं। तीनों एक हरे-काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली डोमिनार बाइक पर सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने देर नहीं की। एएसपी सह पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध बाइक को पकड़ने के लिए भदानीनगर ओपी गेट के पास एंटी क्राइम चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने रोका तो भागने लगे तीनों

पतरातू सीओ की मौजूदगी में भदानीनगर ओपी गेट के पास वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान मतकमा चौक की तरफ से वही संदिग्ध डोमिनार बाइक आती दिखाई दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस बल को देखते ही तीनों युवकों के हावभाव बदल गए। उन्होंने बाइक लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पहले से सतर्क थी। जवानों ने तुरंत घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जब तीनों की तलाशी ली तो नशे का पूरा सामान सामने आ गया।

पुड़िया, तराजू और टेप देखकर पुलिस भी चौंकी

तलाशी में 40 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसका कुल वजन 13.65 ग्राम बताया गया है। पुलिस को एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और क्रीम रंग का पैकिंग टेप भी मिला। पुलिस को आशंका है कि बरामद सामान की मदद से नशे की पुड़िया तैयार कर आगे सप्लाई की जाती थी। चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। अब पुलिस इन मोबाइल फोन की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे और नशे की खेप कहां से लाई गई थी।

तीनों आरोपी चिकोर के रहने वाले

पुलिस ने जिन तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान एजाज अंसारी उर्फ विक्की (26 वर्ष) अजमत अंसारी (27 वर्ष) और राहुल कुमार बेदिया (25 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों चिकोर के रहने वाले हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि तीनों पहले से नशे के कारोबार में शामिल थे या किसी बड़े नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे।

एनडीपीएस एक्ट में केस, जेल भेजे जाएंगे आरोपी

पतरातू अंचलाधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके बाद पतरातू भदानीनगर थाना में कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई में पतरातू के सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, पतरातू थानेदार शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, एएसआई संजय कुमार सिंह, सिपाही योगेंद्र प्रसाद और नागेश्वर विश्वकर्मा समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : आधी रात का सन्नाटा… और SDPO की दहलीज पर फन फैलाए खड़ा 5.5 फीट का जहरीला नाग… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआधी रात का सन्नाटा… और SDPO की दहलीज पर फन फैलाए खड़ा 5.5 फीट का जहरीला नाग… देखें वीडियो
Next Article माइंस से माउस तक… कोयले के योद्धाओं ने लिख डाला बदलाव का नया अध्याय

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.