Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक चिट्ठी मिलते ही रामगढ़ सिविल कोर्ट में मचा हड़कंप, खंगालना पड़ा चप्पा-चप्पा
Headlines

एक चिट्ठी मिलते ही रामगढ़ सिविल कोर्ट में मचा हड़कंप, खंगालना पड़ा चप्पा-चप्पा

July 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पूरे रामगढ़ में हड़कंप मच गया। धमकी भरी चिट्ठी मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, महकमा तुरंत हरकत में आ गया। कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस ने किसी भी तरह का खतरा मोल न लेते हुए पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम ने कोर्ट भवन के कोने-कोने की जांच की। मेटल डिटेक्टर और दूसरे सुरक्षा उपकरणों की मदद से हर संदिग्ध जगह को खंगाला गया। मुख्य गेट से लेकर पार्किंग, रिकॉर्ड रूम, सिरिस्ता कक्ष, गलियारे और कोर्ट रूम तक पुलिस की टीमों ने बारीकी से जांच की।

डाक से आयी धमकी भरी चिट्ठी, सूचना मिलते ही बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस के अनुसार, सिविल कोर्ट को डाक के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। चिट्ठी मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई। प्रवेश द्वार पर जांच बढ़ा दी गई और पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को लेकर पुलिस ने पूरी सावधानी बरती।

कोर्ट भवन से पार्किंग तक चला सर्च ऑपरेशन

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय भवन के अलावा आसपास के सभी संवेदनशील स्थानों की जांच की। डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। बम निरोधक दस्ते ने भी अपने उपकरणों के साथ कई हिस्सों की जांच की। पुलिस टीम ने कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग एरिया, रिकॉर्ड रूम, सिरिस्ता कक्ष, न्यायालय कक्ष और गलियारों को भी खंगाला। तलाशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार अधिकारियों की नजर बनी रही।

एसडीपीओ आलोक रंजन ने संभाली कमान

पूरे अभियान की निगरानी एसडीपीओ आलोक रंजन ने की। वह मौके पर मौजूद रहे और पुलिस अधिकारियों व सुरक्षा टीमों को जरूरी निर्देश देते रहे। उन्होंने कहा कि धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही है।

धमकी के पीछे कौन… जांच में जुटी पुलिस

अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा पत्र किसने भेजा और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। पुलिस धमकी की सत्यता की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसियां चिट्ठी के सोर्स और उसे भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए तकनीकी जांच के साथ दूसरे पहलुओं पर भी काम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

अधिवक्ताओं और लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस ने अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों, वादकारियों और आम लोगों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। धमकी भरी चिट्ठी के बाद फिलहाल रामगढ़ सिविल कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक कोर्ट परिसर की सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग जेल में SP की रेड, मची खलबली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग जेल में SP की रेड, मची खलबली
Next Article एक्शन मोड में रामगढ़ डीसी… गोला सीओ समेत तमाम कर्मियों का वेतन रोका, एक को किया सस्पेंड

Related Posts

Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.