Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 06:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया
Headlines

नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

October 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : राजधानी रांची की पुलिस ने युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगने और फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रमीज अख्तर उर्फ अंशु टोपनो (28 वर्ष) है। वो ईटकी थाना क्षेत्र के टुरूगुरू टिकरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ एससी-एसटी थाने में नौकरी का झांसा देकर रुपए हड़पने, जाली दस्तावेज थमाने और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर मामला दर्ज था। पुलिस की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नगड़ी स्थित साहु क्लिनिक के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

नौकरी का झांसा देकर वसूले थे रुपए, मांगने पर दी गाली

मामला अगस्त 2024 का है, जब एक पीड़िता ने एससी-एसटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले में मोटी रकम वसूल ली। कुछ समय बाद जब पीड़िता ने काम के बारे में पूछा, तो आरोपी ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज व धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गुप्त सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से बिछाया जाल

वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचकर लगातार ठिकाने बदल रहा था। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सीनियर डीएसपी अमर पांडेय की देखरेख में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष योजना बनाई गई। मंगलवार को तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को सटीक जानकारी मिली कि आरोपी नगड़ी इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम हरकत में आई और साहु क्लिनिक के पास जाल बिछाकर उसे चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, भेजा गया जेल

इस पूरी कार्रवाई को एससी-एसटी थानेदार अनिमानन्द रोशन टोप्पो के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। छापेमारी टीम में एएसआई मथियस मुर्मू समेत एससी-एसटी और नगड़ी थाने के पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित गिरोह तो काम नहीं कर रहा था और उसने शहर में कितने अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया है।

इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता
Next Article रांची में पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली

Related Posts

Headlines

रेड रन 4.0 बिहार में पहली बार, कदमों की थाप पर टूटेगी हिचक की दीवार

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
Headlines

रांची में पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रेड रन 4.0 बिहार में पहली बार, कदमों की थाप पर टूटेगी हिचक की दीवार

October 27, 2026

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026

रांची में पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली

October 27, 2026

नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

October 27, 2026

मोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.