Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 07:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कौन वोटर है, कौन नहीं… कल हर बूथ पर खुलेगी मतदाता सूची की पूरी कुंडली
Headlines

कौन वोटर है, कौन नहीं… कल हर बूथ पर खुलेगी मतदाता सूची की पूरी कुंडली

July 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चल रहे SIR यानी  विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 अभियान में अब तेजी लाई जाएगी। 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की तीसरी बैठक के साथ चुनाव पाठशाला आयोजित होगी। इसमें मतदाता सूची में दर्ज नामों की जांच से लेकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं को जोड़ने तक कई अहम काम किए जाएंगे।

इसी तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

चार तरह के नामों की होगी जांच

डीसी ने कहा कि चुनाव पाठशाला का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को सही और अपडेट करना है। इस दौरान ASDD सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जो अनुपस्थित हैं, कहीं और जा चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम मतदाता सूची में दो जगह दर्ज हैं।

इसके साथ ही जमा किए गए Enumeration Form का संग्रहण और सत्यापन भी किया जाएगा। प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि एक परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र से जुड़ा हो। विदेशी नागरिकों से जुड़ी मिलने वाली सूचनाओं की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

29 जुलाई से पहले फॉर्म जमा कराने में मदद करें दल

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने BLA-2 के माध्यम से संबंधित BLO के साथ लगातार संपर्क में रहें। उन्होंने 29 जुलाई 2026 से पहले Enumeration Form के शत प्रतिशत संग्रहण और डिजिटाइजेशन में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी अपात्र व्यक्ति का नाम नहीं रहना चाहिए और कोई पात्र मतदाता भी सूची से बाहर नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों का सहयोग भी जरूरी है।

बैठक में ही दिखाया नाम खोजने का तरीका

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पुराने रिकॉर्ड में मतदाताओं के नाम खोजने में आने वाली परेशानियों की जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने सभागार में ही ऑनलाइन पोर्टल पर नाम खोजने की पूरी प्रक्रिया दिखाकर समझाई।

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं के माध्यम से मतदाताओं का विवरण आसानी से खोजा जा सकता है। प्रतिनिधियों ने इस प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया।

डीसी ने कहा कि 22 जुलाई को होने वाली BLO और BLA-2 की बैठक और चुनाव पाठशाला SIR अभियान के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से तय समय पर उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : पुलिस से बचने के लिए घिस देते थे इंजन-चेसिस नंबर, फिर भी धरा गया गिरोह… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंत्री बेबस, जनप्रतिनिधि परेशान और अफसर बेलगाम… भाजपा ने सरकार को घेरा
Next Article हॉकी झारखंड में रामगढ़ का बढ़ा कद, संतोष गुप्ता बने एग्जिक्यूटिव मेंबर

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026
Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.