WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। आज रात को 12 बजे के आसपास सुपरमून दिखाई देगा। सुपरमून एक खगोलीय घटना है, जिसमें चांद, पृथ्वी के सबसे नजदीक स्थिति में आ जाता है। सबसे करीब होने की वजह से पृथ्वी से चांद सामान्य रूप से ज्यादा बड़ा दिखाई देता है।
13 जुलाई को होने वाले सुपरमून को ‘बक मून’ नाम दिया गया है। इसका नाम हिरण के नाम पर इसलिए रखा गया है क्योंकि इस दौरान हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं।
नासा रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरमून को 2 से 3 दिनों तक देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार इसे 13 जुलाई, बुधवार को रात 12 बजकर 8 मिनट पर देखा जाएगा। आज चांद पृथ्वी से लगभग 3,57,264 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा।
दिलचस्प बात ये भी है कि इस बार का बक सुपरमून तब नजर आएगा जब सूरज पृथ्वी की कक्षा से सबसे दूर बिंदु पर होगा।

