अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan, Bhurkunda) : सीसीएल कॉलोनी पटेलनगर में एक बंद घर से चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। लेकिन भुरकुंडा पुलिस ने इस चोरी के मास्टरमाइंड को पकड़ लिया। दो नाबालिग और उनके तीन मददगार अब पुलिस के शिकंजे में हैं। दोनों नाबालिगों को डिटेन किया गया है, वहीं उसके तीन मददगार अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। चोरी हुए सोने-चांदी के गहने और 15 हज़ार रुपये कैश बरामद किए गए हैं।
जब संतोष कुमार ने खोला घर का ताला
यहां याद दिल दें कि बीते 19 फरवरी की सुबह संतोष कुमार मिश्रा जब अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर में भारी गड़बड़ी और सामान बिखरा पड़ा था। संतोष की आंखों में डर और हैरानी साफ झलक रही थी। उन्होंने तुरंत भुरकुंडा थाना जाकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
चोरी की रिपोर्ट मिलते ही रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों की सूचनाओं के आधार पर अनुसंधान शुरू किया और चोरी का पूरा जाल फाश हो गया।
नाबालिकों ने दिन में की रेकी, रात में अंजाम दिया चोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी में शामिल दो नाबालिक प्रतिदिन कॉलोनियों में कबाड़ी का काम करते थे। दिन में वे घरों की रेकी करते और रात को ताला तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे। अभिषेक सोनी से मिलकर उन्होंने चोरी के गहने मनीषा ज्वेलर्स के राहुल वर्मा और चंदन कुमार को बेच दिए, ताकि चोरी का माल सामान्य और कानूनी सामान लग सके।
चोरी का माल और बरामदगी
पुलिस ने नाबालिकों और उनके मददगारों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों नाबालिकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। चोरी हुए गहनों में सोने की चैन, पायल, दुल्हन बिछिया, चांदी की अंगूठी, चेन, बिछिया, क्रिस्टल माला और सिटी गोल्ड चैन, 15 हज़ार रुपये कैश। सोने का कान का टॉप एवं बाली और छोटे बच्चे की अंगूठी शामिल थे। पुलिस ने सभी सामान को बरामद कर, मामले का खुलासा कर दिया।
दुकानदारों के लिए चेतावनी
भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने स्थानीय आभूषण व्यापारियों से अपील की है कि वे पुराने गहने केवल तभी खरीदें जब खरीदी की ऑरिजनल रसीद हो। उन्होंने कहा, “रसीद की जांच करना जरूरी है और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाना सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।”
इसे भी पढ़ें : ‘लाल आतंक’ की रीढ़ टूटी, एक करोड़ के इनामी सहित 17 खूंखार नतमस्तक

