Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 06:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गंगा का बढ़ता जलस्तर तबाही मचाने को तैयार, कई इलाकों से पलायन शुरू
Headlines

गंगा का बढ़ता जलस्तर तबाही मचाने को तैयार, कई इलाकों से पलायन शुरू

August 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गंगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : भारी बारिश और नेपाल से छाेड़े गये पानी से बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हाे रही है। इससे लाेगाें का पलायन शुरू हाे गया है। गंगा नदी से सटे पटना जिले के मनेर, दानापुर, पटना सदर, बाढ़ और मोकामा प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 50,000 से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है और लोगों का शहर की ओर पलायन शुरू हो गया है। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए 35 नावें तैनात की गई हैं और सभी सीओ, बीडीओ और एसडीओ को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Advertisement

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने दीघा पाटीपुल, मीनार घाट, कुर्जी बिंदटोली घाट सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर राहत व्यवस्था की समीक्षा की तथा पीड़ितों से संवाद किया।

गंगा नदी का जलस्तर लगातार प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर से अधिक बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में गांधीघाट पर जलस्तर 49.57 मीटर से बढ़कर 49.87 मीटर, दीघाघाट पर 50.81 से 51.10 मीटर, मनेर में 52.74 से 52.99 मीटर, हाथीदह में 42.48 से 42.74 मीटर, और सोन नदी में कोईलवर पर 53.01 से 53.51 मीटर तक पहुंच गया है।

निचले इलाकों की सड़कों पर पानी चढ़ चुका है, जिससे कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। रामनगर दियारा पंचायत (अथमलगोला) के वार्ड संख्या 9, 10, 11 और 12 सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां ग्रामीण सड़क पर पानी भर गया है और संपर्क पूरी तरह कट गया है।

तैयार की गयी है तीन शरणस्थली

बाढ़ राहत कार्य के लिए जिला प्रशासन ने 11 कोषांगों का गठन किया है। इन टीमों में एसडीएम, डीएसपी, सीओ और थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि जरूरतमंदों तक तुरंत राहत सामग्री पहुंचाई जा सके। पीड़ितों के लिए तीन शरणस्थली तैयार की गई हैं – नकटा दियारा (पाटीपुल), मीनार घाट और मरीन ड्राइव पर बिंदटोली के लोगों के लिए एक लेन में टेंट लगाया गया है। इन स्थानों पर सामुदायिक रसोई, चिकित्सा सुविधा और पशुओं के लिए चारा की भी व्यवस्था की गई है। बाढ़ और मोकामा में भी सामुदायिक रसोई कार्यरत है।

दियारा क्षेत्र में भी स्थिति भयावह

दानापुर के दियारा क्षेत्र में भी स्थिति भयावह होती जा रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण लोग अपने मवेशियों और सामान के साथ ऊँचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। कुछ लोग बलदेव इंटर स्कूल में शरण लिए हुए हैं, तो कई अपने रिश्तेदारों के यहां आश्रय ले रहे हैं।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या सूचना के लिए जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष (0612-2210118) पर संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें : बिहार में शिक्षकों को पसंदीदा स्थान पर तबादले की सुविधा : नीतीश कुमार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवक्त रहते पुलिस ने दबोच लिया, नहीं तो राजधानी में हो जाता बड़ा कांड
Next Article दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन एक अंतहीन किताब : केशव

Related Posts

Headlines

सीएम का अफसरों को कड़ा निर्देश : अजगैबीनाथ में उतरेंगे बड़े विमान, काम में देरी बर्दाश्त नहीं

September 28, 2026
Headlines

CEC को राज्यसभा भेजने वाली कांग्रेस किस मुंह से आयोग पर उठा रही सवाल? प्रतुल का बड़ा हमला

September 28, 2026
Headlines

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भड़के बाबूलाल, बोले- राहुल गांधी को अच्छे…

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम का अफसरों को कड़ा निर्देश : अजगैबीनाथ में उतरेंगे बड़े विमान, काम में देरी बर्दाश्त नहीं

September 28, 2026

CEC को राज्यसभा भेजने वाली कांग्रेस किस मुंह से आयोग पर उठा रही सवाल? प्रतुल का बड़ा हमला

September 28, 2026

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भड़के बाबूलाल, बोले- राहुल गांधी को अच्छे…

September 28, 2026

खिलाड़ियों के लिए खुला सरकारी नौकरी का रास्ता, CRPF से रेलवे तक बंपर भर्ती

September 28, 2026

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.