Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 08:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा का निधन, सदर विधायक ने जताया गहरा शोक
Headlines

हजारीबाग के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा का निधन, सदर विधायक ने जताया गहरा शोक

May 28, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हजारीबाग। जिले की पूर्व सिविल सर्जन सह प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक व वंदना नर्सिंग होम, शिवपुरी की संचालिका डॉ आरएस वंदना के पति जाने – माने कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहे। पिछले करीब 36 दिनों से वे बीमार थे और रांची अवस्थित मेडिका हॉस्पिटल में उनका इलाज़ चल रहा था। गुरुवार की रात्रि करीब 1:30 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया।

डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा हजारीबाग के मासीपीढ़ी स्थित आईसीएआर, दिल्ली की अधीनस्थ संस्था केंद्रीय चावल अनुसंधान सेंटर से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने जीवन में धान की कई उन्नत किस्मों की खोज करके देश के किसानों को ना सिर्फ़ बड़ा सौगात दिया था बल्कि किसानों को बड़ा फ़ायदा भी पहुंचाया था। उनकी पत्नी के अलावे दो पुत्र और एक पुत्री भी बतौर चिकित्सक समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनके बड़े पुत्र डॉ अभिषेक कुमार शहर के जाने माने सर्जन हैं और फ़िलहाल दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सेवारत हैं।

डॉ अभिषेक कुमार की धर्मपत्नी डॉ स्नेहलता महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक हैं और फ़िलहाल हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सेवारत हैं। इनके छोटे पुत्र डॉ अनुव्रत हांगकांग में बतौर ऑर्थोपेडिक सर्जन प्रसिद्ध हैं। दोनों पुत्रों से बड़ी इनकी एकलौती पुत्री डॉ दीप्ति सिन्हा हैं जिनका शादी भागलपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिजय कृष्ण सिंह से हुई है। सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा अपने परिवार और दोनों पौत्र को पूरा समय देते थे।

उनके निधन से उनके छोटे पुत्र पुत्र डॉ अनुव्रत हांगकांग से और पुत्री डॉ दीप्ति सिन्हा भागलपुर से उनका कुशलक्षेम जानने उनके बीच पहुंच गए थे। डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा मूलतः बिहार के बड़हिया के निवासी थे लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई भागलपुर में हुई और फिर बाद में हजारीबाग के शिवपुरी में बस गए। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख की इस विकट घड़ी में अदम्य साहस प्रदान करने की कामना की। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि डॉ सिन्हा का संपूर्ण जीवन कृषि संबंधी अनुसंधान में व्यतीत हुआ। उनका निधन समाज विशेषकर कृषि जगत और कृषकों के लिए अपूरणीय क्षति है ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयास चक्रवाती तूफान की वजह से जगडा- ठेपाई छोटकी नदी का पुल हुआ धारासाई
Next Article श्रमदान से बनाया पुलिया, आवागमन हुआ शुलभ

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.