अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर उसकी हेकड़ी निकालने के बाद भारत के तीनों सेना का इकबाल बुलंद है। पूरे देश में भारतीय जांबाजों की जय-जयकार हो रही है। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को सलाम करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिहाज से भाजपा ने आज देश भर में तिरंगा यात्रा निकाला है। यह तिरंगा यात्रा ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ बैनर तले निकाली गयी है। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची में भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। रांची में यह यात्रा मेन रोड के शहीद चौक से शुरू हुई और कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल में इसका समापन हुआ। केंद्री रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष और झारखंड प्रदेश प्रभारी बाबूलाल मरांडी, रांची विधायक सीपी सिंह, भाजपा नेता रमेश सिंह की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता और आम लोग इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से राजधानी गूंज उठी। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह आयोजन केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक जनआंदोलन है। तिरंगा यात्रा के जरिए देश की एकता, अखंडता और सैन्य बलों के मनोबल को बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
सेना के शौर्य और पराक्रम को सलामी देने रांची में निकली तिरंगा यात्रा#TirangaYatra #OperationSindoor pic.twitter.com/3unLl3vp6P
— News Samvad (@newssamvaad) May 14, 2025
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में सेकेंड शिफ्ट में शुरु होगा OPD और OT : DC
इसे भी पढ़ें : रेस हुए ACS, 15 रोज में झारखंड के 108 एंबुलेंस दुरुस्त करने का निर्देश
इसे भी पढ़ें : PM मोदी की हुंकार- भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा… तबाही
इसे भी पढ़ें : 5 महिला सहित 14 हार्डकोर नक्सलियों ने डाले हथियार, 8 इनामी शामिल
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने बॉर्डर पर शहीद हुए SI मोहम्मद इम्तियाज के घरवालों को दिये 50 लाख
इसे भी पढ़ें : क्या है किराना हिल्स, जिस पर हमले से घबराया पाकिस्तान और सीजफायर के लिए लगाई गुहार



