Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM सम्राट का पलटवार : पीएम के पिता पर अपशब्द बोलना अपराध, राहुल और खड़गे तुरंत मांगें माफी
Headlines

CM सम्राट का पलटवार : पीएम के पिता पर अपशब्द बोलना अपराध, राहुल और खड़गे तुरंत मांगें माफी

October 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला है। सीएम ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के परिवार के खिलाफ इस तरह की घटिया भाषा का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने सीधे तौर पर मांग की कि इस शर्मनाक बयान के लिए कांग्रेस पार्टी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता और प्रधानमंत्री से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने दो टूक कहा कि किसी के परिवार के प्रति ऐसी दुर्भावना रखना और उस पर सियासत करना किसी अपराध से कम नहीं है।

पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के पूज्य पिताजी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं।

कांग्रेस देश से माफी माँगे!

#ShameOnCongress https://t.co/I68FRMWNL4

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 25, 2026

मंच से बोले थे खड़गे- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’

यह पूरा सियासी बवाल रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। मौका था बिहार के पहले सीएम डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती का, जहां कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता जुटे थे। कार्यक्रम में मंच से भाषण देते समय जब एक शख्स ने भीड़ से आवाज लगाई कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, तो खड़गे भड़क गए। उन्होंने पलटकर कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा। खड़गे का इतना कहना था कि सभा में अफरातफरी मच गई और भड़के हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रहे उस शख्स की वहीं जमकर पिटाई कर दी।

#WATCH | A ruckus broke out during Congress national president Mallikarjun Kharge’s address at the 139th birth anniversary celebration of Dr. Shri Krishna Singh in Patna, Bihar

A person present at the event said that PM Modi would not go anywhere, Kharge responded, “Modi ka baap bhi jayega.”

— ANI (@ANI) October 25, 2026

नीतीश कुमार पर भी साधा था निशाना

इसी कार्यक्रम में खड़गे ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने नीतीश कुमार को पूर्व सीएम बताते हुए तंज कसा कि कभी वे डॉ. राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण जैसे महान समाजवादी दिग्गजों की विरासत के साथ चलते थे। खड़गे ने कहा कि आज वही नेता सब कुछ भुलाकर बीजेपी के साथ खड़े हैं। जिन सिद्धांतों और मूल्यों की वे कभी बात करते थे, आज उनके मौजूदा गठबंधन को देखें तो जमीन और आसमान का फर्क नजर आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि समाजवादी राजनीति से निकलकर सीधे बीजेपी की गोद में जा बैठना बेहद चौंकाने वाला और निराशाजनक कदम है।

इसे भी पढ़ें : नशामुक्त बिहार के लिए शुरू होगा महाअभियान, CM सम्राट दिखाएंगे हरी झंडी… जानें कब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना जू में सैर होगी और भी मजेदार, जल्द खुलेंगे दो नए फूड कियोस्क और सोवेनियर शॉप
Next Article खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

Related Posts

Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
बिहार

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026
Headlines

मंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 27 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 27, 2026

आदिकवि की याद, बदलाव की बात… हरमू में गूंजे महर्षि वाल्मीकि के विचार

October 26, 2026

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026

मंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.