Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 06:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कड़ी निगरानी में निकली सरहुल शोभायात्रा, SSP खुद कर रहे मॉनिटरिंग
Headlines

कड़ी निगरानी में निकली सरहुल शोभायात्रा, SSP खुद कर रहे मॉनिटरिंग

March 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सरहुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में सरहुल पर्व को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में नजर आई। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख स्थान अल्बर्ट एक्का चौक को सुरक्षा का मुख्य केंद्र बनाया गया, जहां से पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। शोभायात्रा के दौरान यहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खुद मौजूद रहकर व्यवस्था संभालते दिखे।

अल्बर्ट एक्का चौक से कंट्रोल हो रही पूरी व्यवस्था

अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस की मजबूत तैनाती की गई है। यहां से मेन रोड समेत आसपास के सभी रास्तों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की भीड़ या ट्रैफिक दबाव को तुरंत कंट्रोल करने के लिए जवान लगातार सक्रिय दिखे। आम लोगों को भी सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने में मदद दी जा रही है।

auto

एसएसपी राकेश रंजन खुद कर रहे निगरानी

एसएसपी राकेश रंजन मौके पर मौजूद रहकर लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं। उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर, सदर एसडीएम कुमार रजत, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं। अधिकारी जवानों को मौके पर ही निर्देश दे रहे हैं, ताकि कहीं भी अव्यवस्था न हो।

ड्रोन कैमरों से हो रही निगरानी

शोभायात्रा के पूरे रूट पर इस बार ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऊपर से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा कई संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

फ्लैग मार्च से पहले ही दिया गया था संदेश

सरहुल से एक दिन पहले पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला था। इसका मकसद साफ था कि लोगों में भरोसा बना रहे और किसी तरह की अफवाह या गड़बड़ी को रोका जा सके।

बारिश के बावजूद नहीं टूटा उत्साह

हल्की बारिश के बीच भी सरहुल का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा के बीच यह भी साफ दिखा कि प्रशासन और आम लोग मिलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : भीड़ बढ़ी तो खुद सड़क पर उतरे ट्रैफिक एसपी, संभाला मोर्चा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभीड़ बढ़ी तो खुद सड़क पर उतरे ट्रैफिक एसपी, संभाला मोर्चा
Next Article जेल में तैनात बेवा का भरोसा जीता, फिर खेल गया उसकी आबरू से

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.