Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 08:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्कूल खुले, 3 दिन में 262 छात्र और 160 शिक्षक हुए कोरोना पॉजिटिव
Headlines

स्कूल खुले, 3 दिन में 262 छात्र और 160 शिक्षक हुए कोरोना पॉजिटिव

November 6, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने जब भारत में दस्तक दी तो सबसे पहले स्कूलों को बंद किया गया। उस दौरान बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं थी। अब अनलॉक के साथ सभी गतिविधियां सामान्य हो रही हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने 2 नवंबर से 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिया। जिसके अब गंभीर परिणाम सामने आए हैं। पिछले तीन दिनों में राज्य में 262 छात्र और 160 शिक्षकों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, हालांकि शिक्षा विभाग इस आंकड़े को सामान्य बता रहा है।

शिक्षा विभाग के मुताबिक 2 नवंबर से उन्होंने 9वीं और 10वीं के छात्रों को स्कूल बुलाना शुरू किया था। 4 नवंबर को करीब 3.93 लाख छात्र स्कूल आए थे, जबकि इन दोनों क्लास में छात्रों की संख्या 9.75 लाख है। इसके साथ ही इसमें से 262 पॉजिटिव मिले हैं।
मामले में शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि कोई चिंताजनक बात नहीं है क्योंकि ये आंकड़ा स्कूल आ रहे छात्रों की संख्या का 0.1 प्रतिशत भी नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक ये कहना भी गलत होगा कि स्कूल आने की वजह से बच्चे कोरोना से संक्रमित हुए। उनके मुताबिक स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। एक कमरे में अभी 15 या 16 छात्र ही बैठ रहे हैं।

वहीं राज्य शिक्षा विभाग के मुताबिक अभी उनके यहां 1.11 लाख शिक्षक हैं, जिसमें से 99 हजार शिक्षक 4 नवंबर को स्कूल पढ़ाने पहुंचे थे। जिसमें से 160 शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिक्षकों की संख्या के हिसाब से ये आंकड़ा भी कम है। विभाग ने बताया कि छात्रों और शिक्षकों दोनों की जान उनके लिए महत्वपूर्ण है, जिस वजह से फैसले सोच-विचार कर लिए जा रहे हैं। अभी सिर्फ 40 प्रतिशत छात्र ही स्कूल आ रहे हैं, क्योंकि तमाम दिशा-निर्देशों के बाद भी माता-पिता बच्चों को भेजने में डर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUGC ने कॉलेज-यूनिवर्सिटी खोलने के लिए जारी किया ये गाइडलाइन
Next Article शिव मंदिर के पिलर से लटक कर युवती ने की आत्हत्या

Related Posts

Headlines

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026
Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
Headlines

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की राह पर CCL, अनूठे प्रयोग से जगायेगा सतर्कता की अलख

October 24, 2026

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026

रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.