Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 09:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धूप में खेलने पर मां ने लगाई डांट, घर छोड़कर चले गए मासूम भाई-बहन
Headlines

धूप में खेलने पर मां ने लगाई डांट, घर छोड़कर चले गए मासूम भाई-बहन

May 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से दो मासूम बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे परिवार में बेचैनी और चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि मां ने बच्चों को तेज धूप में खेलने से मना किया था। जब बच्चे नहीं माने तो मां ने उन्हें डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर दोनों बच्चे घर से निकल गए और फिर वापस घर नहीं लौटे। लापता बच्चों की पहचान 10 वर्षीय रौशनी कुमारी और 6 वर्षीय युवांश महतो के रूप में हुई है। दोनों पटेल नगर सेक्टर वन, थाना जगन्नाथपुर के रहने वाले हैं। बच्चों के पिता का नाम चिरंजीव कुमार महतो है। घटना के बाद से परिवार के लोग लगातार बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं।

घर में मचा हड़कंप

परिजनों के मुताबिक, पहले तो उन्हें लगा कि बच्चे आसपास ही खेल रहे होंगे और थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के इलाकों में बच्चों की तलाश शुरू की गई। परिवार वालों ने देर शाम तक हर संभावित जगह पर बच्चों को खोजा, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की जानकारी जगन्नाथपुर थाना को दी गई।

धूप में खेलने को लेकर पड़ी थी डांट

जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए मां ने बच्चों को बाहर खेलने से मना किया था। बावजूद इसके दोनों बच्चे धूप में खेलने चले गए। इसी बात पर मां ने उन्हें डांट दिया। माना जा रहा है कि इसी से नाराज होकर दोनों घर छोड़कर निकल गए।

पुलिस और परिवार कर रहे तलाश

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी बच्चों की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। वहीं परिवार वालों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।

इन नंबरों पर दें सूचना

  • चिरंजीव कुमार महतो : 9572650742, 9523406961
  • जगन्नाथपुर थाना : 9431706169, 8809727494

परिवार वालों ने हाथ जोड़कर लोगों से बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : फाइलों से फील्ड तक, एसपी मुकेश ने परखी गोला पुलिस की तैयारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफाइलों से फील्ड तक, एसपी मुकेश ने परखी गोला पुलिस की तैयारी
Next Article बाल विवाह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं, लगाएं रोक : सीएम हेमंत

Related Posts

Headlines

बाल विवाह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं, लगाएं रोक : सीएम हेमंत

May 26, 2026
Headlines

फाइलों से फील्ड तक, एसपी मुकेश ने परखी गोला पुलिस की तैयारी

May 26, 2026
Headlines

सीएम हेमंत की शिक्षा विभाग को दो टूक- हमारा लक्ष्य सिर्फ स्कूल चलाना नहीं, बल्कि…

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाल विवाह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं, लगाएं रोक : सीएम हेमंत

May 26, 2026

धूप में खेलने पर मां ने लगाई डांट, घर छोड़कर चले गए मासूम भाई-बहन

May 26, 2026

फाइलों से फील्ड तक, एसपी मुकेश ने परखी गोला पुलिस की तैयारी

May 26, 2026

सीएम हेमंत की शिक्षा विभाग को दो टूक- हमारा लक्ष्य सिर्फ स्कूल चलाना नहीं, बल्कि…

May 26, 2026

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.