Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 27 September, 2026 • 06:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश
Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : सरहुल, रामनवमी और ईद जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में पीसीआर वाहनों के चालकों और पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीसीआर टीम को साफ तौर पर कहा गया कि त्योहारों के दौरान शहर में हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी चेकिंग

बैठक में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए। ऐसे स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए पुलिस की मौजूदगी भी उतनी ही मजबूत दिखनी चाहिए।

पीसीआर वाहनों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने पीसीआर टीम को आपस में बेहतर तालमेल बनाकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना या सूचना मिलने पर तुरंत एक-दूसरे से समन्वय बनाते हुए कार्रवाई करें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचे मौके पर

बैठक में यह भी साफ निर्देश दिया गया कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम बिना देर किए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समय पर पहुंचना ही कई बार बड़ी घटनाओं को टाल सकता है।

बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर खास नजर

पुलिस ने शहर के प्रमुख संस्थानों जैसे बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। इन स्थानों को अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए यहां पेट्रोलिंग और निगरानी और बढ़ाने को कहा गया।

चौक-चौराहों और गलियों में लगातार पेट्रोलिंग

पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे सिर्फ मुख्य सड़कों तक ही सीमित न रहें, बल्कि शहर के सभी चौक-चौराहों के साथ-साथ छोटी गलियों में भी लगातार पेट्रोलिंग करें। अधिक से अधिक भ्रमणशील रहकर शहर की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ मुस्तैद रहने को कहा गया। एसपी राकेश सिंह का कहना है कि त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, और इसके लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

इसे भी पढ़ें : जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे
Next Article इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 27 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 27, 2026
झारखंड

IIM कलकत्ता देगा ट्रेनिंग, पाकुड़ की महिलाएं बनेंगी सफल बिजनेस वुमन

September 26, 2026
अन्य खबरें

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, 40 के बाद चेहरे की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 27 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 27, 2026

IIM कलकत्ता देगा ट्रेनिंग, पाकुड़ की महिलाएं बनेंगी सफल बिजनेस वुमन

September 26, 2026

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, 40 के बाद चेहरे की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक

September 26, 2026

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026

खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका, 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर Vacancy

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.