अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : जमशेदपुर जिले की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए। आज यानी 30 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महाली, तथा जमशेदपुर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
हेमंत सोरेन के हाथों ली झामुमो की सदस्यता
सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी, तथा जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू मौजूद रहीं।
राजनीतिक हलकों में मचा हलचल
भाजपा के इन बड़े नेताओं के झामुमो में शामिल होने से जिले की राजनीति में नई हलचल मच गई है। राजनीतिक जानकार इसे झामुमो की बड़ी राजनीतिक बढ़त और भाजपा के लिए एक बड़ा झटका मान रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : नाजायज रिश्ते का राज न खोल दे साला, इस चलते जीजा ने चली खौफनाक चाल
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव में NSUI की एंट्री, 58 विस सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त… देखें लिस्ट

