Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 01:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नाजायज रिश्ते का राज न खोल दे साला, इस चलते जीजा ने चली खौफनाक चाल
Headlines

नाजायज रिश्ते का राज न खोल दे साला, इस चलते जीजा ने चली खौफनाक चाल

October 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नाजायज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : छठ पर्व की पहली अर्घ्य की शाम जब पूरा गांव घाटों पर गीतों और अर्घ्य की तैयारी में डूबा था, उसी वक़्त पोची गांव की नहर के किनारे एक जवान लड़के पंकज यादव की सांसें हमेशा के लिए छीन ली गयी थी। यह कोई सामान्य हत्या नहीं थी, बल्कि एक नाजायज संबंध, राज और प्रतिशोध का ऐसा जाल था जिसमें रिश्ते, भरोसा और इंसानियत सब कुछ उलझ गए। सतबरवा थाना क्षेत्र के पोची गांव के पंकज कुमार यादव की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब पुलिस ने परत दर परत इस रहस्य को खोला, तो कहानी एक मायूसी भरे नाजायज रिश्ते से जुड़ती चली गई। मुख्य आरोपी रमेश कुमार यादव ने कबूल किया कि उसका गांव की एक महिला से नाजायज संबंध था। एक दिन वह उस महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था, तभी पंकज ने उन्हें देख लिया। उस पल से ही रमेश के भीतर डर और गुस्सा दोनों ने घर कर लिया। उसे डर था कि पंकज यह बात गांव में फैला देगा और उसकी इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी।

मुख्य आरोपी का चचेरा साला लगता था मृतक

रमेश ने अपने ही साथी मंदीप कुमार यादव से इस राज़ को छिपाने के लिए मदद मांगी। मंदीप यादव रिश्ते में पंकज का चचेरा भाई था। वहीं, मृतक पंकज यादव मुख्य आरोपी रमेश कुमार यादव का चचेरा साला लगता था। वह रमेश को जीजा कहा करता था। मंदीप और पंकज के परिवारों के बीच पहले से जमीन को लेकर लफड़ा भी चल रहा था। जमीन की रंजिश ने इस षड्यंत्र को और आसान बना दिया। दोनों ने तय किया कि छठ महापर्व की भीड़भाड़ में पंकज का काम तमाम कर दिया जायएगा, ताकि कोई शक न करे।

नहर किनारे हुई साजिश पूरी

छठ की शाम, जब पूरे गांव में दीये जल रहे थे, पंकज को बहाने से बाइक पर बैठाकर नहर किनारे ले जाया गया। वहां दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को नहर में फेंक दिया। फिर ऐसे लौटे मानो कुछ हुआ ही न हो। जब पंकज घर नहीं लौटा, तो पिता बाली यादव ने सतबरवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी शुरू की। मुख्य आरोपी रमेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने झूठ बोला, लेकिन सबूतों के दबाव में सच उगल दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस ने एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (JH03A 8421), एक ओपो और एक विवो मोबाइल फोन बरामद किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : अमित शाह का RJD पर तीखा ह’मला : ‘लालू-राबड़ी राज में 32 हजार अपह’रण, 12 बड़े नरस’हार’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसर्दियों में क्यों बढ़ जाता है शुगर लेवल? जानें डायबिटीज कंट्रोल के आसान उपाय
Next Article भाजपा के कई नेता झामुमो में शामिल, सीएम हेमंत ने दिलाई सदस्यता

Related Posts

Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.