Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां से शादी करने के लिए बेटे की कर दी हत्या, TV पर क्राइम शो देखकर रची खौफनाक साजिश
Headlines

मां से शादी करने के लिए बेटे की कर दी हत्या, TV पर क्राइम शो देखकर रची खौफनाक साजिश

December 25, 2020No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

दिल्ली पुलिस ने दस साल के एक मासूम के अपहरण और हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. जिसे जानकर लोग हैरान रह गए. आरोपी ने उस मासूम को मौत के घाट इसलिए उतार दिया, क्योंकि उसे बच्चे की मां के करीब आना था. उससे दोस्ती करके शादी करना चाहता था. हत्या आरोपी ने कत्ल के बाद पहले बच्चे की लाश को तालाब में फेंका. फिर उसे बाहर निकालकर जलाने की नाकाम कोशिश की. इसके बाद बच्चे की लाश उस दरिंदे ने पत्थरों के नीचे छुपा दिया और बाद में उसके कपड़े निकालकर उसे एक प्लास्टिक बैग में भरकर दोबारा तालाब में फेंक दिया. आरोपी ने ये पूरी साजिश टीवी पर एक क्राइम शो देखकर रची थी.

हत्या और अपहरण की ये खौफनाक वारदात दिल्ली की संजय कालोनी (भाटी माइंस) की है. 28 नवंबर को संजय कालोनी में रहने वाली एक महिला ने मैदान गढ़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शाम 4 बजे से उनका 10 वर्षीय बेटा लापता है. वह एक जनरल स्टोर पर कुछ सामान लेने गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा. इसके बाद उसे घर के आसपास और फिर रिश्तेदारों के यहां भी तलाश किया गया. लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि बच्चे के माता-पिता कुछ साल पहले अलग हो गए थे. बच्चे के लिए माता-पिता के बीच केस भी चल रहा है. बच्चे की कस्टडी मां के पास है. लेकिन बच्चे को कई बार पिता अपने साथ अपने घर ले जाता था. इसके बाद पुलिस ने आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने बच्चे के पिता के मूवमेंट की जांच की लेकिन मौका-ए-वारदात के आस-पास उसका कोई मूवमेंट नहीं मिला और ना ही कोई सीसीटीवी फुटेज.

केस की जांच जारी थी कि तभी 24 दिसंबर को पुलिस ने जंगल में बने एक तालाब से बेहद सड़ी गली हालत में एक बच्चे की लाश बरामद की. उस बच्चे की पहचान करने पर पुलिस को पता चला कि ये वही बच्चा था, जो 28 नवंबर से गायब था. इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदल दी. तो पुलिस को बिट्टू नामक एक शख्स के बारे में जानकारी मिली. बिट्टू बच्चे की मां के बचपन का दोस्त था और वह उससे शादी भी करना चाहता था.

लेकिन घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं था. लिहाजा उस महिला की शादी कहीं और कर दी गई. लेकिन 2 साल पहले जब महिला अपने पति से अलग होकर अपने मायके में रहने आ गई तो बिट्टू ने एक बार फिर से उससे दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी. इस दौरान उसने बच्चे से भी अच्छी दोस्ती कर ली. वो अक्सर उसे अपने साथ लेकर बाजार जाता था. कभी आइसक्रीम खिलाने तो कभी घुमाने.

पुलिस को बिट्टू पर शक हो गया. इसी के चलते उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. लेकिन बिट्टू ने इस मामले में हाथ होने से साफतौर पर इनकार कर दिया. लेकिन पुलिस ने जब सख्ती की और 28 नवंबर को वारदात की जगह पर उसकी मौजूदगी दिखाई तो बिट्टू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने अपहरण और हत्या की जो कहानी पुलिस को बताई उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. पुलिस के मुताबिक बिट्टू ने कुछ समय पहले महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. लेकिन महिला ने उसे साफ मना कर दिया था. इसके बाद बिट्टू को लगने लगा महिला का बच्चा उसके रास्ते का रोड़ा है. वह उसे अपने रास्ते से किसी भी तरीके से हटाने की साजिश रचने लगा. तभी उसने टीवी पर एक क्राइम शो देखा और फिर उसने अपहरण और कत्ल की साजिश रच डाली.

वारदात के दिन 28 नवंबर की शाम 4 बजे बिट्टू ने देखा कि वो बच्चा अकेले दुकान की तरफ जा रहा है. उसने शिवम को अपने साथ आने के लिए कहा और बोला कि चलो कुछ खाकर आते हैं. वो उसे पहले पास के बस स्टैंड पर ले गया फिर फतेहपुर बेरी पहुंचा. वहां से ग्रामीण सेवा से वह उसे मैदान गढ़ी की तरफ जंगल की तरफ ले गया और बोला कि वह उसके लिए नए कपड़े खरीदेगा. फिर पैदल पैदल जंगल की तरफ ले गया. वहीं मौका देखकर उसने गमछे से गला दबाकर शिवम की हत्या कर दी और एक कीचड़ भरे तालाब में उसकी लाश को ठिकाने लगा कर सीधे भागकर महिला के पास आ गया. फिर बच्चे की मां के साथ मिलकर वो बच्चे को तलाश करने का ड्रामा करने लगा.

पुलिस के मुताबिक आरोपी बिट्टू अगले दिन फिर उस जगह पर पहुंचा, जहां उसने शिवम की हत्या की थी. उसने देखा कि शिवम की लाश दूर से ही तालाब में नजर आ रही है. तो उसने लाश को खींचकर बाहर निकाला. फिर उसे पत्थरों के नीचे छिपा दिया. वह एक पेट्रोल पंप पर गया और वहां से उसने 50 रुपये का पेट्रोल खरीदा. फिर वह वापस तालाब के पास गया और वहां उसने शिवम की लाश को जलाने की कोशिश की. लेकिन कपड़े गीले होने और कम पेट्रोल की वजह से वह लाश को जला नहीं सका. परेशान होकर उसने शिवम की लाश को पत्थरों के नीचे छिपा दिया और वापस घर आ गया. अगले दिन फिर वो मौके पर पहुंचा. उसने शिवम के लाश के तमाम कपड़े उतार दिए. फिर लाश को प्लास्टिक के बैग में भर कर दोबारा तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने उसी तालाब से लाश बरामद की और अब इस मामले का खुलासा कर दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांटा घर पर बेकाबु ट्रक ने चार लोगो को कुचला, गंभीर रुप से घायल दो को भेजा गया रिम्स
Next Article अगर 10 का सिक्का है आपके पास तो ये खबर जानना जरूरी है

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.