Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 13 May, 2026 • 08:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्राइम कंट्रोल पर SP का सख्त एक्शन प्लान तैयार, थानेदारों को सख्त फरमान
Headlines

क्राइम कंट्रोल पर SP का सख्त एक्शन प्लान तैयार, थानेदारों को सख्त फरमान

May 13, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अब और सख्त मूड में दिख रही है। बुधवार को एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के जल्द निष्पादन से लेकर सक्रिय अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई तक कई अहम निर्देश दिए गए। साफ संदेश दिया गया कि लूट, चोरी, छिनतई और डकैती जैसे मामलों में अब त्वरित कार्रवाई होगी, जबकि बकरीद पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। बैठक में अप्रैल महीने के अपराध आंकड़ों की समीक्षा की गई। बताया गया कि अप्रैल में जिले में 76 नए मामले दर्ज हुए, जबकि पुलिस ने 82 मामलों का निष्पादन किया। इसके बावजूद जो मामले लंबित हैं, उन्हें तेजी से निपटाने के लिए सभी थाना और ओपी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

चोरी-लूट के मामलों में अब तुरंत एक्शन

अपराध समीक्षा के दौरान संपत्तिमूलक अपराधों पर खास फोकस रहा। एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि लूट, डकैती, चोरी, गृहभेदन और छिनतई जैसे मामलों की सूचना मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों का जल्द उद्भेदन कर आरोपियों तक पहुंचना जरूरी है।

रात में बढ़ेगी गश्त, टाइगर मोबाइल रहेगी चौकन्ना

जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रात के समय पुलिस गश्त और सघन जांच अभियान तेज करने का फैसला लिया गया है। थाना गश्ती दल और टाइगर मोबाइल टीम को अधिक सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके।

स्कूलों और बाजारों में जागरूकता अभियान

पुलिस अब सामाजिक अपराधों और जागरूकता पर भी फोकस करेगी। बाल विवाह, नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध, महिला अत्याचार और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर हर महीने स्कूल, कॉलेज और बाजार क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

सड़क हादसे रोकने के लिए रोज बदलेगा जांच का स्थान

बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर नियमित वाहन जांच अभियान चलाएंगे। जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई होगी। सड़क दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों को समय पर मुआवजा दिलाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

अपराधियों की बनेगी निगरानी सूची

बैठक में सक्रिय अपराधियों पर CCA एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पिछले पांच वर्षों में गंभीर और संपत्तिमूलक अपराधों में शामिल लोगों का नाम दागी और निगरानी पंजी में दर्ज किया जाएगा। वहीं, उपद्रवी और गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को भी चिह्नित कर उन पर लगातार नजर रखी जाएगी। बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों को CCA एक्ट की जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया गया।

अदालत में लंबित मामलों पर भी फोकस

एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि अदालत में चल रहे मामलों में गवाहों की समय पर पेशी सुनिश्चित की जाए। केस डायरी और अन्य दस्तावेज भी तय समय पर अदालत में जमा किए जाएं, ताकि मुकदमों का निपटारा तेजी से हो सके।

थाने में शिकायत लेकर आने वालों से अच्छा व्यवहार करें

बैठक में पुलिस अधिकारियों को यह भी याद दिलाया गया कि थाने में आने वाले लोगों को बेवजह परेशान न किया जाए। उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाए।

बकरीद को लेकर सुरक्षा तैयारी शुरू

आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने, संवेदनशील स्थलों की पहचान करने, उपद्रवी तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने और फ्लैग मार्च व मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी गईं

अपराध समीक्षा बैठक के बाद पुलिस सभा का आयोजन भी हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : SP का सख्त अल्टीमेटम- लंबित केस निपटाएं, अपराधियों को दबोचें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRBI गवर्नर की बड़ी चेतावनी- भारत में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल
Next Article मोदी कैबिनेट का डबल धमाका : किसानों को राहत और देश को सेमी हाई-स्पीड रेल

Related Posts

Headlines

रंगदारी का प्रतिरोध किया तो बस ड्राइवर पर चला दी गोली, चार धराये

May 13, 2026
देश

मोदी कैबिनेट का डबल धमाका : किसानों को राहत और देश को सेमी हाई-स्पीड रेल

May 13, 2026
देश

RBI गवर्नर की बड़ी चेतावनी- भारत में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रंगदारी का प्रतिरोध किया तो बस ड्राइवर पर चला दी गोली, चार धराये

May 13, 2026

मोदी कैबिनेट का डबल धमाका : किसानों को राहत और देश को सेमी हाई-स्पीड रेल

May 13, 2026

क्राइम कंट्रोल पर SP का सख्त एक्शन प्लान तैयार, थानेदारों को सख्त फरमान

May 13, 2026

RBI गवर्नर की बड़ी चेतावनी- भारत में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

May 13, 2026

SP का सख्त अल्टीमेटम- लंबित केस निपटाएं, अपराधियों को दबोचें

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.