Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 10:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने सपा से दिया इस्तीफा
Headlines

पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने सपा से दिया इस्तीफा

April 6, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

गाजीपुर। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने आज समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अपने आवास पर पत्रकारों को उन्होने बताया कि जिले में समाजवादी पार्टी माफिया अंसारी परिवार के इशारे पर चल रही है जिससे क्षुब्ध होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने बुधवार को जमकर अफजाल अंसारी और उनके परिवार पर हमला बोला।

उन्होने कहा कि 33 वर्षों से सपा मैं निष्ठावान कार्यकर्ता रहा। जिला पंचायत चुनाव में अफजाल अंसारी के इशारे पर सपा की कमेटी ने हमारा टिकट काट दिया। यही नहीं, जब मैं चुनाव लड़ रहा था तब चुनाव के दौरान मेरे बड़े भाई तेज बहादुर सिंह का निधन हो गया लेकिन सपा का कोई भी नेता फोन करके मेरा हाल-चाल नहीं लिये और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरा दुख जाना। इसके बावजूद मैंने फोन से अखिलेश यादव को सूचना दी। यूपी में चुनाव हारने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव माफिया बजरंगी और दुर्दांत अपराधी विकास दूबे से अफजाल अंसारी के राय पर हमदर्दी दिखायेंगे तो यूपी की जनता सपा को जरूर हरायेगी। यूपी की जनता शांति चाहती है न कि मार-काट। उन्होंने कहा कि अगर सांसद अफजाल अंसारी में दम है तो बसपा से इस्तीफा देकर सपा में सामने आकर राजनीति करें। पर्दे के पीछे से राजनीति क्यों करते हैं। वह बसपा की खाते हैं और सपा की गाते हैं।

Advertisement

श्री सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा है कि अब आपके आदर्श अफजाल अंसारी, अब्बास अंसारी हैं जिन्होंने मुलायम सिंह यादव की धोती खोलने का ऐलान किया था। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि सपा में हो रहे अपराधीकरण के चलते मैंने त्यागपत्र दिया है। अब मैं समाजसेवा करूंगा। भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसा समय आयेगा, वैसा निर्णय लूंगा।

इस अवसर पर लल्लन सिंह, रामराज प्रजापति, मुन्ना यादव, खेदन यादव, महेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, कल्लू सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड सरकार की बंपर कमाई, जानें ! वित्तीय वर्ष 2021-22 में कर संग्रह का आंकड़ा
Next Article बाबू जगजीवन राम एक व्यक्ति नहीं विचार थे

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Headlines

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
Headlines

उद्योग नीति 2026 का रोडमैप तैयार : IIM बोधगया बनेगा रिसर्च पार्टनर, घर बैठे मिलेगा रोजगार

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026

उद्योग नीति 2026 का रोडमैप तैयार : IIM बोधगया बनेगा रिसर्च पार्टनर, घर बैठे मिलेगा रोजगार

September 25, 2026

डिजिटल हेल्थ में बिहार का बजा डंका, दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान

September 25, 2026

पंचायती राज विभाग ने दिया 1850 करोड़ का पाई-पाई हिसाब, संघ के दावों की निकाली हवा

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.