Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 01:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामनवमी को लेकर एसएसपी सख्त, अखाड़ा समितियों से मिल दिये निर्देश
Headlines

रामनवमी को लेकर एसएसपी सख्त, अखाड़ा समितियों से मिल दिये निर्देश

March 23, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रामनवमी के मद्देनज़र राजधानी रांची में सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सोमवार को रांची के एसएसपी राकेश रंजन खुद मैदान में उतरे और अलग-अलग अखाड़ा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस के तय रूट, भीड़ को संभालने के इंतजाम, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था को मौके पर जाकर देखा और जरूरी निर्देश भी दिए।

अखाड़ा समितियों से सीधी बातचीत

एसएसपी राकेश रंजन ने अखाड़ा और पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठकर साफ तौर पर कहा कि त्योहार को मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना है। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से बचें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

जुलूस रूट और भीड़ नियंत्रण पर खास फोकस

पुलिस ने इस बार जुलूस मार्ग पर खास ध्यान दिया है। जहां भीड़ ज्यादा रहने की संभावना है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही बैरिकेडिंग कर रास्तों को व्यवस्थित किया जाएगा ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पार्किंग के अलग-अलग पॉइंट भी चिन्हित किए जा रहे हैं।

आला अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस मौके पर रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय डीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि रामनवमी का त्योहार भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन का कहना है कि सभी के सहयोग से ही त्योहार सुरक्षित और सफल तरीके से संपन्न हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : रामनवमी पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट : तीन दिनों तक कई सड़कों पर नो-एंट्री, जानें पूरा प्लान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामनवमी पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट : तीन दिनों तक कई सड़कों पर नो-एंट्री, जानें पूरा प्लान
Next Article “शीश झुकाओ, राम गुण गाओ…” भव्य मंगला जुलूस आज

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.