Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छात्रवृत्ति के इंतज़ार में छात्रों का धैर्य टूटा, सड़क पर उठा बड़ा सवाल
Headlines

छात्रवृत्ति के इंतज़ार में छात्रों का धैर्य टूटा, सड़क पर उठा बड़ा सवाल

December 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
छात्रवृत्ति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : झारखंड में लंबित छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आजसू छात्र संघ द्वारा हजारीबाग में “शिक्षा के लिए भिक्षा – जन आक्रोश मार्च” निकाला गया, जिसमें हज़ारों छात्र–छात्राएं सड़क पर उतरीं। गांधी मैदान से शुरू हुआ यह पैदल मार्च DC कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। छात्रों ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल छात्रवृत्ति भुगतान की मांग की।

मार्च का नेतृत्व हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति छात्रों का संवैधानिक अधिकार है और सरकार इस मुद्दे पर उदासीन रवैया अपनाकर छात्रों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। मेहता ने कहा कि सरकार की देरी से छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है और शिक्षा बाधित हो रही है।

auto

छात्रवृत्ति

छात्र नेताओं का हमला : “सरकार की लापरवाही से शिक्षा पर सीधा वार”

छात्र नेताओं ने बताया कि झारखंड के लाखों गरीब छात्र कई महीनों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति से वंचित हैं। कल्याण विभाग की धीमी प्रक्रिया के कारण कई परिवार कर्ज में डूब रहे हैं और छात्र पढ़ाई छोड़ने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक समस्या नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार पर सीधा प्रहार है। छात्र संघ के नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार के आंकड़े ही उनकी नाकामी उजागर कर रहे हैं। 11.34 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलनी थी, लेकिन अब तक केवल 7.45 लाख छात्रों को आंशिक भुगतान हुआ है। 3.5 लाख से अधिक ओबीसी छात्र पहली किस्त की प्रतीक्षा में हैं। रांची, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में पिछले एक महीने से विरोध जारी है, फिर भी सरकार मौन है।

छात्रवृत्ति

“हर जिले में आंदोलन होगा” – संजय मेहता

छात्रों के बीच संबोधन देते हुए संजय मेहता ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह छात्रों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जब तक सत्र 2024-25 की छात्रवृत्ति पूरी तरह छात्रों के खातों में नहीं पहुंच जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह आंदोलन किसी पार्टी का नहीं, बल्कि छात्रों और उनके भविष्य का है। छात्र संघ अध्यक्ष ओम वर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने साफ कहा कि यह सम्मान और अधिकार की निर्णायक लड़ाई है। यदि सरकार जल्द समाधान नहीं देती, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

छात्रवृत्ति

DC को सौंपा गया ज्ञापन

मार्च के बाद छात्रों ने हज़ारीबाग समाहरणालय पहुंचकर DC को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तुरंत छात्रवृत्ति भुगतान की मांग की गई है। आक्रोश मार्च में युवा आजसू प्रदेश संयोजक विकास सिंह, छात्र प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, जिला संयोजक शुभम राणा सहित विभिन्न कॉलेजों के पदाधिकारी और हज़ारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : 23 देशों के खिलाड़ी आएंगे रांची, सीएम हेमंत बोले- देंगे पूरा सहयोग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 10 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article JPSC ने जारी किया CDPO रिजल्ट… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.