Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 11:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अवसर को अनुकूल बनाकर चलने पर मिलती है सफलता : आदित्यनाथ
Headlines

अवसर को अनुकूल बनाकर चलने पर मिलती है सफलता : आदित्यनाथ

July 13, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में अवसर सबको मिलता है, लेकिन उन अवसरों को सकारात्मकता के साथ अपने, समाज एवं देशहित के अनुकूल बनाकर आगे बढ़ने वाला ही सफल होता है। यदि किसी समस्या का समाधान करना है तो सकारात्मकता यानी अच्छी सोच होनी चाहिए। जो नकारात्मक हैं, वे अच्छा कर भी नहीं सकते। सकारात्मक व्यक्ति समाधान का रास्ता बनाता है जबकि नकारात्मक व्यक्ति समाधान न होने के बहाने गिनाता है।

गोरक्षपीठाधीश्वर आदित्यनाथ बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे सनातन संस्कृति में पर्व-त्योहारों की विशिष्ट परंपरा किसी न किसी विशिष्ट एवं युगांतकारी घटना से जुड़कर हमें प्रेरणा देती है। श्रीरामनवमी, वासंतिक नवरात्रि, शिवरात्रि, शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी, दीपावली, मकर संक्रांति, श्रीकृष्णजन्माष्टमी, सावन में पावन ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक, नाग पंचमी आदि पर्वों से जुड़ी युगांतकारी घटनाओं की जीव सृष्टि के संरक्षण तथा मानव कल्याण में बड़ी और स्मरणीय भूमिका रही है। ऐसा ही प्रमुख एवं पावन पर्व गुरु पूर्णिमा भी है।

Advertisement Advertisement

उन्होंने आदि गुरु वेदव्यास को नमन करते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास की जयंती, व्यास पूर्णिमा ही गुरु पूर्णिमा के रूप में प्रतिष्ठित है। हमारे वैदिक ज्ञान को लिपिबद्ध कर सर्वसुलभ बनाने में युगांतकारी ऋषि वेदव्यास का अनिर्वचनीय योगदान है। उनके ग्रन्थ मानव सृष्टि पर बड़ी कृपा हैं। गुरु के रूप में वेदव्यास के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान में किसी भी आयोजन में व्यास की गद्दी सर्वोच्च गद्दी मानी जाती है। गीता में भी श्रद्धा की दृष्टि का उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हमें शताब्दी वर्ष अर्थात अगले 25 वर्ष के लिए लक्ष्य बनाने और उसके अनुरूप कार्ययोजना बनानी होगी। हमारा लक्ष्य आजादी के शताब्दी वर्ष तक भारत को वैभवशाली और समृद्धतम देश बनाने का होना चाहिए। जैसे हम अभिभावक के रूप में अपने बच्चे के लिए लक्ष्य को लेकर सजग रहते हैं, वही भावना देश के प्रति भी होनी चाहिए। सामूहिक प्रयास से आने वाली सदी भारत की होगी। भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। विगत आठ वर्षों में भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और ताकत का दुनिया लोहा मान रही है। देश अपने लक्ष्यों के प्रति एकदम सही ट्रैक पर है। जरूरत इस बात की है कि हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों की जयंती पर भी विशिष्ट आयोजन होने चाहिए। उन्होंने काकोरी, चौरीचौरा क्रांति, डोहरिया के आंदोलन आदि के सविस्तार उल्लेख के साथ ही स्वतंत्रता प्राप्ति में रानी लक्ष्मीबाई, बंधु सिंह, मंगल पांडेय, धनसिंह गुर्जर, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां आदि बलिदानियों के योगदान की चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर पर आन, बान, सम्मान का प्रतीक तिरंगा लहराएगा। इस दौरान सप्ताह भर सेनानियों की याद में अनेक आयोजन भी होंगे। हम सभी को राष्ट्र निष्ठा के साथ इन आयोजनों से जुड़कर अमृत महोत्सव को सार्थक बनाना होगा। तिरंगा, संविधान, राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान सिर्फ प्रतीक नहीं हैं बल्कि सम्पूर्ण प्रेरणा हैं। इनका सम्मान हम सबका दायित्व है।

टीम वर्क से मिला इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले तक जुलाई माह शुरू होते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता इंसेफेलाइटिस को लेकर सशंकित रहती थी। प्रति वर्ष 1200 से 1500 बच्चों की मौत इंसेफेलाइटिस से हो जाती थी। सरकार ने व्यवस्थाएं कीं और टीम वर्क से इंसेफेलाइटिस पर 95 प्रतिशत तक नियंत्रण पा लिया है। उन्होंने इस टीम वर्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्वास्थ्य समेत अनेक विभागों के समन्वित प्रयास और स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता जागरुकता के योगदान की सराहना की।

संतों, आचार्यों का किया सम्मान

गुरु पूर्णिमा उत्सव में अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज एवं गुरु राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद आदित्यनाथ ने संतों एवं आचार्यों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन के महंत मिथिलेश नाथ, चचाई राम मठ के महंत पंचानन पुरी, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह शामिल हैं। इनके अलावा डॉ रामानुज त्रिपाठी, डॉ अरविंद कुमार चतुर्वेदी, डॉ रोहित कुमार मिश्र, डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र, डॉ रंगनाथ त्रिपाठी एवं पुरुषोत्तम चौबे को योगी कमलनाथ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर लोक गायक राकेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने गुरु की महिमा के गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article300 गायब सड़कों की तलाश में आई जांच टीम
Next Article गुरू पूर्णिमा पर्व पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.