Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 11:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीपीई किट पहन सफाईकर्मी ने की कोरोना वार्ड में भर्ती महिलाओं से छेड़खानी
Headlines

पीपीई किट पहन सफाईकर्मी ने की कोरोना वार्ड में भर्ती महिलाओं से छेड़खानी

September 26, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जिले के सिकटिया कोविड अस्पताल में शुक्रवार की रात सफाईकर्मी अनिल दास और पंकज मोहली ने पीपीई किट पहनकर खुद को दिल्ली का डॉक्टर बताकर महिला वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ की। दोनों सफाईकर्मी आउटसोर्सिंग कंपनी के हैं। शुक्रवार की देर शाम दोनों सफाईकर्मी सफाई करने पहुंचे थे, इसी दौरान दोनों ने पीपीई किट पहन महिला वार्ड में घुस गए और खुद को दिल्ली का डॉक्टर बता महिला मरीजों की जांच करने लगे।

पहले तो भर्ती महिला मरीज को लगा कि सचमुच डॉक्टर है। लेकिन दोनों की गलत हरकत से महिलाओं को शक हुआ। कई महिलाओं ने कहा कि कोरोना मरीजों से तो दूरी बनाने की बात डॉक्टर कहते हैं, पर आप शरीर पर हाथ लगा रहे हैं? जब महिला मरीजों ने इसका विरोध किया तो दोनों वहां से फरार हो गए।

auto

थोड़ी देर बाद उसी कोविड अस्पताल में भर्ती पुरुष रोगी खाना लेने पहुंचे तो एक महिला को रोते हुए देखा। पूछने पर महिला ने कहा कि दो डॉक्टर आए थे जिन्होंने उनके साथ छेड़खानी की है। वहीं कई महिला मरीजों ने भी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कोविड अस्पताल सिकटिया के भर्ती कोरोना मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी मरीजों ने खाना खाने से इंकार कर करते हुए कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी कोई मरीज खाना नहीं खाएगा।

घटना की जानकारी मिलने के बात प्रशासन ने दोनों आरोपियों को गोड्‌डा से पकड़कर सिकटिया लाया। इसकी जानकारी देने के बाद रात करीब 10 बजे के बाद सभी भर्ती मरीजों ने रात का खाना खाया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है : सीएस
सिविल सर्जन डॉ. शिवप्रसाद मिश्रा ने कहा कि सफाईकर्मी ने पीपीई किट पहनकर कोविड अस्पताल में ऐसी हरकत की है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। एहतियातन महिला वार्ड में पुरुषों के प्रवेश पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डॉ. मिश्रा का कहना है कि वैसे पीपीई कीट पर नाम तथा पद लिखा रहता है, बावजूद दोनों सफाईकर्मियों ने ऐसी गंदी हरकत की है जो माफी के लायक नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिला से बस में गैंगरेप, रोड़ पर फेंककर हुए फरार
Next Article किसान विरोधी है कृषि विधेयक, संघीय ढांचे पर प्रहार- रामेश्वर उरांव

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.