अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Muzaffarpur : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब ‘खटारा सरकार’ के रिटायरमेंट के दिन आ गए हैं और बिहार में बदलाव तय है। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण और एक नया पार्क का उद्घाटन किया। जनसभा में तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 20 साल से एनडीए की सरकार बिहार पर बोझ बनी हुई है। हत्या, लूट, बलात्कार और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। मुजफ्फरपुर को उन्होंने अपराध का केंद्र बताया और कहा कि सरकार के हर तंत्र में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि आम जनता का काम बिना रिश्वत दिए नहीं होता।
पुलिस और शराबबंदी को लेकर तीखा प्रहार
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पुलिस शराबबंदी के नाम पर आम लोगों को परेशान करती है। उनका कहना था कि अब बिहार को एक नई सोच और विजन वाले मुख्यमंत्री की जरूरत है। उनका उद्देश्य बेरोजगारी खत्म करना, पलायन रोकना और बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान करना है, ताकि हर युवा अपने राज्य में काम कर सके।
एकजुट होकर नई सरकार बनाने का आ गया है समय : तेजस्वी
उन्होंने कहा कि 20 साल से बिहार में एनडीए और 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन जनता को सिर्फ ठगा गया। अब समय आ गया है कि लोग एकजुट होकर नई सरकार बनाएं। तेजस्वी ने युवाओं से अपील की कि आने वाले चुनाव में बदलाव की लड़ाई जीतकर बिहार को सुरक्षित और विकसित बनाएं।
इसे भी पढ़ें : बोधगया पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, संतों पर दिए बयान ने खींचा सबका ध्यान!

