अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : LADC डिप्टी चीफ कविता कुमारी खाती ने कहा कि बच्चे-बच्चियों का शादी 18 साल के बाद ही करें। शादी से पहले अपने बच्चों को समुचित शिक्षा दें, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। बाल श्रम अपराध है। बच्चों से काम कराने या काम में लगवाने के बजाय उन्हें शिक्षित करें। वहीं, डायन बिसाही को लेकर कहा कि दिन-ब-दिन डायन-बिसाही के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित कर उन्हें मार दिया जाता है। यह एक जघन्य अपराध है। यह एक ऐसा अंधविश्वास है, जो ग्रामीण लोगों के बीच फैला हुआ है, जागरूकता के माध्यम से इसे जड़ से हटना ही हमलोगों का मकसद है। मौका था डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम के जरिये बाल श्रम, बाल विवाह तथा डायन बिसाही के प्रति लोगों को जगाने का। यह कार्यक्रम झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में रांची के नगड़ी प्रखंड के कुदलोंग गांव में आयोजित किया गया था। मौके पर LADC डिप्टी चीफ कविता कुमारी खाती ने स्पेशल पोक्सो एक्ट और चाईल्ड फ्रेंडली स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

PLV रीना लिंडा ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, बाल श्रम एवं बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी। सोनम कुमारी ने मोटर वाहन दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी। बेबी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के बारे में प्रकाश डाला।
बता दें कि आगामी 10 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी डालसा के समर्पित पीएलवी के द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को वादकारी व्यवहार न्यायालय रांची में आकर अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं। इससे समय और धन की बचत होगी।
ये रहे मौजूद
मौके पर LADC डिप्टी चीफ कविता कुमारी खाती, पीएलवी रीना लिंडा, सोनम कुमारी, नीतू देवी, बेबी देवी, उमेश कुमार एवं राजा वर्मा एवं समेत अन्य लोग मौजूद।
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में फूंक डाला पोकलेन, बाइक से आये थे अपराधी



