Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 11:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देवर निकला दगाबाज, ननद बोली- जो उखाड़ना है उखाड़ लो
Headlines

देवर निकला दगाबाज, ननद बोली- जो उखाड़ना है उखाड़ लो

January 3, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
देवर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : पति से तलाक होते ही उसकी जिंदगी में उसके चचेरे देवर की एंट्री हो गई। इल्जाम है कि देवर सौरभ कुमार श्रीवास्तव चिकनी-चुपड़ी बातें कर सीमा (बदला हुआ नाम) को पटा लिया। दोनों में फोन पर गुटरगूं शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गये। सौरभ उसके लाइफ में साल 2022 में आया, वहीं वह अपने पति से जून 2021 में जुदा हो गई थी। मोहब्बत की राह में सीमा और सौरभ इतने करीब आ गये कि अब दूर हो गये। सौरभ छलिया निकला।

होटल में बना देह का रिश्ता

Advertisement Advertisement

राजधानी रांची के मेन रोड के एक होटल में साल 2022 में 11 अगस्त को सौरभ ने सीमा को मिलने बुलाया। यहां दोनों मिले। शेष जिंदगी एक साथ बिताने की कसमें खाई। सौरभ ने सीमा को अपना जीवन संगिनी बनाने का वादा किया। इल्जाम है कि उसी रोज होटल में दोनों में देह का रिश्ता कायम हो गया। इस बीच सौरभ ने चुपके से अश्लील वीडियो बना ली। इसी वीडियो के दम पर वो सीमा का यौन शोषण करता रहा। वीडियो डिलीट करने के नाम पर एक बार फिर से दोनों इसी होटल में मिले। वीडियो डिलिट करने के बजाय फिर शारीरिक संबंध बनाया और फिर से चुपके से उस पल का वीडियो बना लिया। इसके बाद खेल शुरू हुआ दैहिक और आर्थिक शोषण का। इल्जाम है कि सीमा से करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिये गये।

“जो उखाड़ना है उखाड़ लो”

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में रहनेवाली सीमा इस बारे में सौरभ की बहन डॉली से बातें की। डॉली रिश्ते में सीमा की ननद लगती है। डॉली ने भी उसका साथ नहीं दिया, वहीं उल्टे उससे कहा कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो, उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। इसके बाद सीमा ने अपने मोबाइल नंबर बदल लिये। सीमा ने पुलिस को बताया कि न जाने कैसे सौरभ हर बार उसका नंबर हासिल कर लेता और उसे ब्लेकमेलिंग करता रहा। अपनी जिंदगी सी थक-हार और ऊब सी गई सीमा कानून की शरण में गई। उसने रांची के हिंदपीढ़ी थाने में बीते साल 20 दिसम्बर को केस दर्ज कराया। पीड़िता कोतवाली DSP प्रकाश सोय से भी मिली और उन्हें अपना दुखड़ा बताया। सीमा की शादी साल 2011 में 8 जुलाई को हुई थी। दहेज प्रताड़ना के चलते पति से उसका तलाक हो गया था। सौरभ के खिलाफ दर्ज केस के आधार पर कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में रांची पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये सौरभ कुमार श्रीवास्तव को आरा से अरेस्ट कर लिया। वह आरा के नगर थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला में रहता है। उसके पिता का नाम गंगाधर श्रीवास्तव है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ED फिर रेस, सिपाही से लेकर रसूखदारों के ठिकानों पर रेड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में ED फिर रेस, सिपाही से लेकर रसूखदारों के ठिकानों पर रेड
Next Article ED के बुलावे पर नहीं गईं IAS की पत्नी, मना रहीं छुट्टियां

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.