Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिग्गज कपिल देव के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का सीएम ने काटा फीता, बोले…
Headlines

दिग्गज कपिल देव के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का सीएम ने काटा फीता, बोले…

March 5, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अस्पताल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी ने बनाया है। खास बात यह है कि यहां आयुष्मान कार्डधारकों का भी इलाज किया जाएगा।

सीएम ने किया विधिवत पूजन और हवन

हॉस्पिटल उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य जजमान बनकर पूजन और हवन में शामिल हुए। इस मौके पर कपिल देव, उनकी धर्मपत्नी रोमा देव, क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, उत्तर प्रदेश के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र भाटी और कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने पूरे अस्पताल परिसर का दौरा किया और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत में जाना कि यहां आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज भी होगा।

auto

योगी आदित्यनाथ ने दी कपिल देव और परिवार को बधाई

सीएम ने कहा कि भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव और उनके परिवार को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रवेश के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल से न केवल नोएडा बल्कि एनसीआर के सभी जिलों के लोग बेहतरीन सुपर स्पेशलिस्ट सुविधाएं प्राप्त करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है और सरकार ने प्रयास जरूर किए हैं, लेकिन निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना मुश्किल है।

ग्रेटर नोएडा में KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में… https://t.co/aBdMkKnjxU

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 5, 2026

आयुष्मान भारत और बेहतर मरीज सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आयुष्मान कार्डधारकों को स्वास्थ्य सेवा मिल रही है। आज भारत में 60 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत के तहत इलाज की सुविधा मिल रही है और इसमें उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। सीएम ने मरीज सेवा पर जोर देते हुए कहा कि डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी खत्म कर देता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब कपिल देव मैदान में गेंदबाजी करते थे तो पाकिस्तान की टीम आधा मैच हार जाती थी। ऐसे ही अगर अस्पताल कपिल देव है और बीमारी पाकिस्तान, तो मरीज आधा ठीक पहले ही हो जाएगा।

प्रोफेशनल ग्रुप का साथ

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि महाराष्ट्र के डीवाई पाटिल ग्रुप के साथ मिलकर कपिल देव अस्पताल चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप ने महाराष्ट्र में बेहतरीन काम किया है और इसका अनुभव अब नोएडा और एनसीआर के जिलों को भी मिलेगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हेल्थ केयर के क्षेत्र में बहुत काम किया है। वर्ष 2014 तक देश में सिर्फ 6 एम्स थे, आज 23 एम्स विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस हैं।

‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ चुका है, इस सोच के विस्तार हेतु आज ग्रेटर नोएडा में KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

पूर्ण विश्वास है कि KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, NCR में एक बेहतरीन स्वास्थ्य केंद्र… pic.twitter.com/hlPgdDWwvl

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 5, 2026

उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और उद्योग क्षेत्र

योगी ने बताया कि 2017 से पहले यूपी में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे, आज 71 मेडिकल कॉलेज 75 जनपदों में चल रहे हैं। केडीजीएस ग्रुप अगर मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में आएगा तो स्थानीय लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। सीएम ने आगे कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले में भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने वाला है। यहां मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का 60 प्रतिशत उत्पादन हो रहा है। इसी जिले में फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजिस्टिक और कार्गो केंद्र भी विकसित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी ने 150 लोगों की सुनी फरियाद, अधिकारियों को कड़ी हिदायत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत ने नेमरा में मनाया बाहा पर्व, झूम उठा पूरा गांव
Next Article हाजत में मौ’त मामला : SSP एक्शन मोड में, थानेदार समेत सात पर गिरी गाज

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.