WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मंगलवार की शाम चांद दिखने के साथ ही चुरचू मुस्लिम धर्मावलंबी रमज़ान की तैयारियों में जुट गए हैं। पहली रमजान बुधवार को होगी। बता दें कि रमजान का महीना पूरे 1 महीने का होता है और उसके बाद मुस्लिम धर्मावलंबी ईद पर्व मनाते हैं। चांद दिखते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग एक दूसरे को मगरिब नमाज के बाद चांद दिखाते हुए भी पाए गए। लोगों ने चांद देखा और कहा कि रमजान का मुबारक महीना का इंतजार पूरे वर्ष किया जाता है। अब यह मुबारक महीना हम लोगों को नसीब हुआ है तो इसमें इबादत भी खूब किए जाएंगे।

